मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस का ‘मंहगाई मुक्त भारत’ अभियान का एलान

March 29, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। कांग्रेस ने ‘मंहगाई मुक्त भारत’ अभियान चलाने का एलान किया है. इसके तहत 31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घरों के बाहर और सार्वजनिक जगहों पर रसोई गैस सिलिंडर को माला पहना कर, घन्टी-ड्रम बजा कर प्रदर्शन करेंगे. जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में आज एक बैठक आहूत की गई जिसमें राष्ट्रीय आवाह्न पर महंगाई के विरोध में होने वाले कार्यक्रमों को तय किया गया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि लोगों की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर तीन चरणों में ‘मंहगाई मुक्त भारत’ अभियान चलाया जाएगा. 31 मार्च के बाद 4 अप्रैल को जिला स्तर पर और 7 अप्रैल को लखनऊ की राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे. इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा, “मोदी सरकार ने लोगों को ठगा है. वोट के लिए 137 दिनों तक पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी नहीं की गई. बीता एक हफ्ता हर घर के लिए डरावना साबित हुआ है. मोदी सरकार गरीबों की जेब काट कर, खजाना भर रही है.” इस अवसर पर जिला महिला बीते पांच दिनों में पेट्रोल, डीजल के दाम में चार बार बढ़ोतरी की जा चुकी है. विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद पेट्रोल और डीजल में तीन रुपये 20 बीस पैसे की बढ़ोतरी की जा चुकी है. वहीं रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 50 रुपए इजाफा हुआ है. इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि संसद के अंदर और बाहर कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसको आदरणीय सोनिया गांधी जी सड़क पर मंहगाई मुक्त भारत अभियान के जरिए आमजन की आवाज़ उठाएगी बैठक में जिला पिछड़ावर्ग विभाग चेयरमैन मोरपाल प्रजापति की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एक वीडियो वारयल हो रही जिसके सम्बंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने मोरपाल प्रजापति को नोटिस जारी किया है उन्होंने कहा की वारयल वीडियो में मोरपाल द्वारा किये गए अपने व्यक्त में गलत बात कही गयी है जिसके सम्बंध में उन्होंने नोटिस जारी कर दिया गया है एवम आगे की कार्यवाही हेतु प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राम रतन पटेल, पूर्व प्रत्याशी बिल्सी अंकित चौहान, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर यादव, लोकपाल सिंह, अनिल उपाध्याय, बृजभूषण, विनय मिश्रा, आदि कांग्रेसजन पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता मौजूद रहे

https://youtu.be/lm5QUGd90jE
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights