मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस ने शहीद दिवस पर शहीदों को याद किया

March 29, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने शहीदी दिवस पर जिला कांग्रेस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के चित्र पर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वीरता एवं पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी ओमकार सिंह ने कहा कि शहीद भगत सुखदेव राजगुरु ने भारत देश की रक्षा करते हुए अपना जीवन कुर्बान कर दिया | ऐसे महान लोगो को नमन करता हूं | उन्होंने कहा कि आज के नौजवानों को ऐसे महान योद्धाओं के मार्ग पर चलना चाहिए |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हम शहीद भगत सिंह जैसे महान सपूतों को उनकी जयंती तथा पुण्यतिथियों पर ही याद करने लगे हैं,जबकी वह हमारे देश की ऐसी धरोहर हैं जिनको हमें सुबह शाम याद करना चाहिए क्योंकि उनकी बदौलत ही आज हम आजादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं | दातागंज विधानसभा प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा कि हमें चाहिए कि हम अधिक से अधिक सड़कों व भवनों का नाम इन महान सपूतों के नाम पर रखें ताकि हमारी अगली पीढियां इनके जीवन से सबक ले सकें | उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को शहीद ए आजम से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके विचारों से दोस्ती करनी चाहिए | जो कौम अपने शहीदों को भुला देती है उसका भविष्य कभी भी उज्जवल नहीं होता | जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव रामरतन पटेल ने कहा कि हमें भी देश के शहीदों की तरह निडर होकर किसी भी समय अपने देश के लिए बलिदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए | उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को भी अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी क्योकि जब जब युवा जागा है देश का संकट भागा है | इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी मौजूद रहे

https://youtu.be/lm5QUGd90jE
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights