बदायूं। करोना काल में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व सराहनीय प्रयास हेतु बरेली सहोदय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल प्राचार्य दीपक अग्रवाल को एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने सम्मानित किया. महामारी के समय में शिक्षा के क्षेत्र में अपने असाधारण योगदान द्वारा उन्होंने छात्र छात्राओं और अभिभावकों का मनोबल और विश्वास बनाये रखा l इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर शरद बंसल ने उनके इस सराहनीय प्रयास के लिए उन्हें बधाई दी l विद्यालय परिसर में अध्यापक अध्यापिकाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए इस प्रयास के लिए अपने प्रधानाचार्य को बधाई दी तथा उनके दिशा निर्देशन में काम करने के लिए स्वयं को भाग्यशाली बताया l