मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बीआरबी स्कूल में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ

March 28, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वधान में वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बी. आर. बी.मॉडल स्कूल बरेली रोड बदायूं में आयोजित किया गया | कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज (आई.ए.एस.) एवं सिद्धार्थ वर्मा ( एस. पी. आर.ए.) के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया | जिसमें छात्र-छात्राओं ने अनेकानेक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दी | भांति भांति के विज्ञान स्वचालित मॉडलो एवं पोस्टरो का प्रदर्शन किया गया | विज्ञान प्रश्नोत्तरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित ज्ञानवर्धक वार्ताओं से मन मोह लिया |

विज्ञान प्रश्नोत्तरी में कक्षा 9 के नम्रता सिंह एवं वंश देवल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |अनेक छात्र छात्राओं ने वैज्ञानिक व्याख्यान द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए | सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट विचारों का सुंदर प्रदर्शन किया | मुख्य अतिथि ऋषि राज (आई.ए.एस.) एवं सिद्धार्थ वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान वस्तु एवं पदार्थों के वास्तविक ज्ञान का नाम है उस के माध्यम से हमारे प्राचीन एवं आधुनिक भारत में अनेकानेक अन्वेषण हुए जिससे प्रकृति द्वारा प्रदत्त पदार्थों का ज्ञान व्यक्ति को हुआ और उस खोज के माध्यम से हमने अनेक जीवन उपयोगी वस्तुओं एवं पदार्थों का निर्माण किया| इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुभाष बत्रा ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण करके स्वागत किया | विद्यालय की प्रधानाचार्य बंदना सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया | इस मौके पर जिला विद्यालय क्लब की तरफ से सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया | इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में अध्यापक नितिन सक्सेना एवं चन्द्र प्रकाश का विशेष योगदान रहा

|

https://youtu.be/pm2k2Q_Dt38
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights