डीसीएम व टैम्पो की आमने-सामने की भिड़न्त में आठ घायल, सात रैफर

ca31d99e-3b20-40b6-acc9-85ffa5fa09a2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। थाना मुजरिया क्षेत्र के दिल्ली राजमार्ग पर डीसीएम व टैम्पो की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे टैम्पो में सवार सात लोग समेत डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्यताल रैफर कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सोमवार की दोपहर उझानी कस्वा के मौहल्ला नझियाई निवासी कल्लू (65) पुत्र सुक्की अपनी 62 वर्षीय पत्नी गुलावो देवी अपने 35 वर्षीय बेटे राजवीर व 7 वर्षीय नाती रजत व तीन वर्षीय नाती अनमोल के साथ सहसवान सरसोता स्नान करने टैम्पो जा रहे थे वहीं टैम्पो में ग्राम वसावनपुर निवासी राजवती (50) पत्नी पुत्तू व थाना उघैती के ग्राम बरवारा निवासी पान कली (50) पत्नी मेवाराम सवार थी। टैम्पो जैसे ही थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम वसावनपुर से आगे एक कॉलेज के समीप पहुंचा तभी मुजरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टैम्पो को टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर से टैम्पो में सवार सात लोग घायल हो गये वही थाना जरीफनगर के दहगवां निवासी डीसीएम चालक रवि (35) पुत्र राजेश गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना मुजरिया पुलिस व पीआरवी 112 को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व पीआरवी 112 पुलिस ने गंभीर रुप से घायलो को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने गंभीर रूप से घायल गुलावो देवी, कल्लू, अनमोल, रजत व डीसीएम चालक रवि (35) पुत्र राजेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं चोटिल राजवीर का प्राथमिक उपचार किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights