नेशनल ग्रेजुएट फिजिक्स एग्जाम आयोजित

0b9753ce-c35c-4d1a-b6ea-f8adb342517a
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर । स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय, शाहजहांपुर के भौतिक विज्ञान विभाग के द्वारा 27 मार्च को नेशनल ग्रेजुएट फिजिक्स एग्जाम का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला ने बताया कि प्रतिवर्ष इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स के द्वारा बी.एस.सी. (भौतिकी) के विद्यार्थियों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

परीक्षा के आयोजन का उद्देश्य भौतिकी में विद्यार्थियों के ज्ञान का परीक्षण करना तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न से अवगत कराते हुए परीक्षा हेतु तैयार व प्रेरित करना है। परीक्षा के संयोजक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जो विद्यार्थी आई. आई. टी. जैसे शिक्षण संस्थानों में भौतिकी में उच्च शिक्षा हेतु प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, उन्हें इस परीक्षा में अवश्य सम्मिलित होना चाहिए। सहसंयोजक नितिन कुमार शुक्ला ने बताया कि परीक्षा में स्नातक के 100 से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा को आयोजित करने में उज्ज्वल पांडेय, सुधाकर गुप्ता, देवेंद्र कुमार का विशेष योगदान रहा।

https://youtu.be/aUPFv4oN8Eo
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights