मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विभाग की लापरवाही से आंगनबाड़ी कार्यकत्री परेशान : राजेश सक्सेना

March 27, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन मालवीय आवास गृह बदायूं पर किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि विभाग की लापरवाही की वजह से बिसौली परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री मधु शर्मा एवं सहसवान परियोजना की तीन सहायिका मुन्नी देवी, रेणुका देवी, एवं ममता देवी का मानदेय 2 वर्ष से नहीं मिला है ,कई बार लिखित एवं मौखिक शिकायत की गई है ।जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि अगर 20 अप्रैल 2022 तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो 22 अप्रैल से आंगनवाडी कार्यकत्री भूख हड़ताल पर बैठेगी ।जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता ने कहा कि सरकार ने प्रोत्साहन राशि का वायदा किया था । कि सितंबर 2021 से प्रोतसाहनराशि मिलेगी । लेकिन ₹1 नहीं मिला है खजाना देवी ने कहा कि सरकार के लिए इस भीषण महंगाई में कम से कम  ₹10000 मानदेय होना चाहिए । ब्लॉक अध्यक्ष दहगवा शशी रानी सक्सेना ने कहा कि पिछले 2 वर्षों से 54 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का गोद भराई एवं अन्न प्राशन राशि का पैसा नहीं मिला है ,शीघ्र ही पैसे का भुगतान किया जाए |इस मौके पर पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी आवास पर स्टेनो बाबू श्री नितिन कुमार के लिए दिया गया । जिसमें प्रमुख मांग राशन प्रक्रिया को एक तरफ किया जाए ।बिसौली की मधु शर्मा एवं सहसवान की ममता ,रेणुका एवं मुन्नी का मानदेय भुगतान किया जाए ,मोबाइल रिचार्ज का पैसे का भुगतान किया जाए ,4 वर्ष से अधिक समय से जमे अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाए | इस मौके पर निशा सक्सेना ,मधु शर्मा ,शशि रानी सक्सेना, रेखा रानी,धन देवी, पिंकी, कुवर वती ,कैलाशवती, जगत ब्लाक अध्यक्ष चांदनी ,पुष्पा देवी ,सुनीता वाला ,उषा देवी आदि मौजूद रही ।विशेष सहयोग दिनेश यादव एवं विनोद बाबू आदि का रहा ।

https://youtu.be/1lJhdg14k7w
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights