मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डिप्‍टी CM केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश एक्‍सीडेंट में बाल बाल बचे

March 26, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जालौन। यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य  के बेटे योगेश मौर्य फॉर्च्यूनर कार से पीताम्बरा माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे. इस दौरान उनकी कार में ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी. इस हादसे में वह बाल बाल बच गए हैं. यह हादसा झांसी-कानपुर हाईवे 27 पर हुआ है. जबकि हादसे की सूचना के बाद कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. जब यह हादसा हुआ उस वक्‍त योगेश मौर्य के साथ तीन लोग और थे. इस दौरान डिप्‍टी सीएम के बेटे को कुछ चोटें भी आयी हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश मौर्य अपने कुछ साथियों के साथ फॉर्च्यूनर कार से पीताबंरा माता के दर्शन करने दतिया और फिर सतना के लिए निकले थे. इस दौरान कार को उनका ड्राइवर चला रहा था. इस बीच कालपी के अमलताश तिराह के पास ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी कार को टक्‍कर मार दी. इस हादसे में फॉर्च्यूनर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, तो ट्रैक्टर भी दो हिस्सों में बंट गया.

यही नहीं, जैसे ही योगेश मौर्य के एक्‍सीडेंट की खबर पुलिस को मिली वैसे ही कालपी सीओ राम सिंह और एसओ संतोष सिंह मौके पर पहुंच गए. इसके बाद तत्काल दूसरी कार की व्यवस्था कराकर सभी लोगों को आगे के लिए रवाना कर दिया. इसके अलावा पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर कार को सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है, तो ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है.


फिलहाल, डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश उरई के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आराम कर रहे हैं. इस वक्‍त उनके साथ उरई भाजपा विधायक गौरीशंकर वर्मा के अलावा पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं.

माँ पीतांबरा की असीम अनुकंपा एवं आप सभी के आशीर्वाद से पुत्र योगेश कुमार मौर्य पूर्ण रूप से स्वस्थ है। चिकित्सकों के परामर्श से कुछ देर में पुनः माँ पितांबरा के दर्शन/पूजन हेतु प्रस्थान करेंगे।

https://youtu.be/CcxpHSfywDs

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights