मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

महामानव गणेश शंकर विद्यार्थी को पुण्यतिथि पर नमन : मनीष कुमार त्यागी

March 25, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाज़ियाबाद। आज मां भारती के सच्चे सपूत भारत के एक ऐसे विश्व प्रख्यात पत्रकार महामानव गणेश शंकर ‘विद्यार्थी’ की पुण्यतिथि है जिसके देश व समाज को समर्पित जीवन की व्याख्या बहुत सारे कलमकारों ने अपने-अपने हिसाब से कर रखी है। आज ही के दिन 25 मार्च 1931 को जब उत्तर प्रदेश के कानपुर में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फाँसी दिए जाने के विरोध में तत्कालीन काँग्रेस सदस्यों द्वारा जुलूस निकाला जा रहा था। तो उस वक्त जुलूस जब एक समुदाय विशेष के क्षेत्र से गुजरा तब अचानक ही इस क्षेत्र में जबरदस्त ढंग से सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे। जब गणेश शंकर ‘विधार्थी’ को दंगा भड़कने की सूचना मिली तो वे अकेले ही उस इलाके में दंगों को रोकने का प्रयास करने के लिए निकल पड़े और एक दूसरे को मारकर सब कुछ खत्म करने पर उतारू उपद्रवियों की एक भीड़ के जत्थे को समझाने की कोशिश करने लगें, किन्तु दंगों को रोकने के इस प्रयास का भयावह परिणाम यह हुआ की गणेश शंकर ‘विधार्थी’ को कानपुर के चौबे गोला चौराहे के पास नृशंसता पूर्वक चाकू घोंप कर व तेज धार वाले हथियारों से सरेआम काट डाला गया। हत्या किस समुदाय के लोगों ने की इस बात का अंदाजा हत्या की नृशंसता व क्रूरता से स्पष्ट रूप से लगाया जा सकता था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस झकझोर देने वाली घटना के साथ ही देश के इतिहास में 25 मार्च दिन एक महामानव की हत्या के दिन के रूप में दर्ज हो गया था, क्योंकि इस दिन गणेश शंकर ‘विधार्थी’ जैसे निष्पक्ष, निर्भीक, ईमानदार, देश के आम जनमानस की सशक्त आवाज, एक सुधारवादी विचारधारा वाले व्यक्ति, धर्मपरायण और ईश्वरभक्त व्यक्ति को हम से हमेशा के लिए छीन लिया गया था। हालांकि देश में यह वह दौर था जब तत्कालीन समाज में बहुत ही तेजी के साथ धर्मनिरपेक्षता के बीज पड़ रहे थे,
लेकिन फिर भी धर्म के नाम पर एक बहुत बड़ा अर्धम हुआ था,
हालांकि गणेश शंकर ‘विधार्थी’ ने हमेशा अपनी धार्मिक पहचान को पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से बरकरार रखने का कार्य किया था।

https://youtu.be/jyzWxDMGEuM

https://youtu.be/DFxSGLsFDwI
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights