मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में निःशुल्क बहुमुखी प्रेरणा कार्यक्रम

March 25, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पिछले दो वर्षों में वैश्विक महामारी ने बच्चों की पढ़ाई के स्तर को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है l विगत दो वर्षों में बच्चों का बौद्धिक विकास गतिशील होता प्रतीत नहीं हुआ क्योंकि घर के अंदर बंद बच्चों नैसर्गिक विकास से विमुक्त रहे। ऐसे कठिन समय में बच्चों की प्रतिभा का बहुमुखी विकास करने के लिए शहर के टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल की ओर से 21 मार्च से 13 अप्रैल 2022 तक एक निःशुल्क बहुमुखी प्रेरणा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है l जिसका विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा कारवाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियां हैं जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क वाहन की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है l
विद्यालय के प्रबंधक और निर्देशक शरद बंसल ने आज कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को यह संदेश दिया कि विद्यालय में बच्चों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा उनको शिक्षा का एक उच्च स्तर प्रदान किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम के दौरान आज बच्चों की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जिसके लिए प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल की ओर से उपहार प्रदान कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिये विद्यालय की अध्यापिकाओं ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को टॉय ट्रेन के द्वारा विद्यालय का भ्रमण कराया गया, जिसमें बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक किया जा रहा है।

https://youtu.be/jyzWxDMGEuM

https://youtu.be/DFxSGLsFDwI
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights