मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

Yogi 2.0: योगी आदित्यनाथ की टीम में किसे-किसे मिला मौका

March 25, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

केशव प्रसाद मौर्य के साथ ब्रजेश पाठक होंगे डिप्टी CM

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लखनऊ.।योगी आदित्‍यनाथ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कुछ देर में शुरू होने वाला है. इससे पहले योगी कैबिनेट की लिस्‍ट भी सामने आ गयी है, जिसमें केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को डिप्‍टी सीएम बनाया गया है. इस लिस्‍ट में 52 नाम हैं, जिन्‍हें मंत्री बनाया जा रहा है.

जबकि पिछली बार डिप्‍टी सीएम की जिम्‍मेदारी संभालने वाले दिनेश शर्मा का पत्ता कट गया है. हालांकि केशव प्रसाद मौर्य के कौशांबी की सिराथू सीट से हार के बाद उन्‍हें योगी कैबिनेट में जगह नहीं मिलने के कयास लगाए जा रहे थे. इसके अलावा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों को योगी कैबिनेट 2.0 में जगह नहीं मिली है.

उप-मुख्‍यमंत्री- केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक

कैबिनेट मंत्री- सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्या, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा,  योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, नितिन अग्रवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्र दयालु

राज्य मंत्री- दिनेश खटिक, संजीव गौड़, मयंकेश्वर सिंह, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, विजय लक्ष्मी गौतम और दानिश आजाद अंसारी

वहीं, योगी आदित्‍यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री समेत तमाम नेता लखनऊ पहुंच गए हैं. हालांकि यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे. जबकि मायावती के शामिल होने की संभावना है. बता दें कि योगी ने इन तीनों नेताओं को खुद फोन किया था.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights