मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में थम गया तीसरे चरण का चुनाव प्रचार

February 18, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। तीसरे चरण का क्षेत्र काफी व्यापक हो गया। हाथरस से शुरू होकर फिरोजाबाद, मैनपुरी, कानपुर होते हुए झांसी से ललितपुर की सीमा में होने वाले चुनाव में 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रचार थम गया। तीसरे चरण में 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

तीसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पांच जिलों मैनपुरी, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद व हाथरस के साथ अवध क्षेत्र के कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज व इटावा और बुंदेलखंड के झांसी, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर और जालौन जिले हैं। इन 16 जिलों की 59 विधानसभा सीट पर 20 फरवरी को मतदान होगा। इस अहम इस चरण में आज अंतिम दिन शाम छह बजे तक प्रचार हुआ। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। 

तीसरे चरण की जिन 59 विधान सभा सीटों के लिये मतदान होना है, उसमें 78- हाथरस (सुरक्षित), 79- सादाबाद, 80- सिकन्दरा राऊ, 95- टूण्डला (सुरक्षित), 96- जसराना, 97- फिरोजाबाद, 98- शिकोहाबाद, 99- सिरसागंज, 100- कासगंज, 101- अमांपुर, 102- पटियाली, 103- अलीगंज, 104- एटा, 105- मारहरा, 106- जलेसर (सुरक्षित), 107- मैनपुरी, 108- भोगांव, 109- किशनी (अ0जा0), 110- करहल, 192- कायमगंज (सुरक्षित), 193- अमृतपुर, 194- फर्रूखाबाद, 195- भोजपुर, 196- छिबरामऊ, 197- तिर्वा, 198- कन्नौज (सुरक्षित), 199- जसवन्तनगर, 200- इटावा, 201- भरथना (सुरक्षित), 202- बिधूना, 203- दिबियापुर, 204- औरैया (सुरक्षित), 205- रसूलाबाद (सुरक्षित), 206- अकबरपुर-रनिया, 207- सिकन्दरा, 208- भोगनीपुर, 209- बिल्हौर (सुरक्षित), 210- बिठूर, 211- कल्याणपुर, 212- गोविन्दनगर, 213- सीसामऊ, 214- आर्यनगर, 215- किदवई नगर, 216- कानपुर कैण्टोनमेंट, 217- महराजपुर, 218- घाटमपुर (सुरक्षित), 219- माधौगढ़, 220- कालपी, 221- उरई (सुरक्षित), 222- बबीना, 223- झांसी नगर, 224- मऊरानीपुर (सुरक्षित), 225- गरौठा, 226- ललितपुर, 227- महरौनी (सुरक्षित), 228- हमीरपुर, 229- राठ (सुरक्षित), 230- महोबा एवं 231- चरखारी विधान सभा सीटे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights