चुनाव कर्मियों के साथ हुए दुर्व्यव्यवहार की निन्दा , मृत कर्मचारियों को 50 लाख मुआवजे की मांग
बदायूं। उ0प्र0राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में चुनाव कर्मियों के साथ हुए दुर्व्यव्यवहार की निन्दा एवं मृत कर्मचारियों को 50 लाख मुआवजे की मांग। प्रेस विज्ञप्तिआज दिनांक 17.02.2022 बदायूँ उ0प्र0राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन के संघ भवन में आयोजित की गयी। जिसमें विधानसभा 2022 सामान्य निर्वाचन में चुनाव कर्मियों के उत्पीड़न की निंदा की गयी एवं मृतक कर्मियों के परिजनों को 50 लाख एवं घायल कर्मियों को 30 लाख रुपये मुआवजे की मांग की गयी। महासंघ के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र मोहन सक्सेना ने बैठक मे बोलते हुए कहा कि दो चरणों का मतदान सम्पन्न हुआ है कर्मियों ने निष्पक्ष रुप से कार्य किया परन्तु कर्मियों के साथ दुर्व्यव्यवहार की सुचनाएं प्राप्त हो रही है जो कि निन्दनीय है।लो0नि0वि0मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष मानव शार्मा ने मृतक कर्मियों को 50 लाख रुपये एवं गम्भीर घायलों को 30 लाख रुपये मुआवजा की मांग सरकार से की है।फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष एस0एन0द्विवेदी ने चुनाव सामग्री के वितरण एवं अव्यवस्थाओ पर रोष प्रकट किया।लो0नि0वि0मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन संरक्षक राजीव सिंह राठौर ने कहा कि चुनाव में सामग्री वितरण एवं सामग्री जमा करने के काउन्टर ज्यादा लगाने चाहिए ,जिससे कर्मचारियों को सामग्री जमा करने एवं लेने में परेशानी न हो। बैठक में रामनरेश,निशात हैदर,प्रमोद शाक्य,चन्द्रप्रकाश,संजीव गंगवार,रतीराम राठौर,गुड्डू,मुनेश कुमार, दिनेश राठौर,अरविन्द कुमार,निशांत भारती,मोहित शर्मा,अनिल कुमार,शक्ति प्रसाद,हर्षित जौहरी,शिवम सक्सेना,पवन वर्मा,आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र मोहन सक्सेना ने की एवं संचालन लो0नि0वि0मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन के जिलामंत्री सुभाष चन्द्र ने किया।














































































