बिल्सी। सहसवान विधानसभा क्षेत्र के गांव ढंड़ूमर में आज सोमवार को सपा विधायक ओमकार सिंह यादव ने विधायक निधि बनी सड़क का लोकार्पण किया। जिसके बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब किसानों की आय दुगनी तो नहीं हुई है। उनकी आय को आधा करने का काम भाजपा ने जरुर कर दिया है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे आवारा गौवंशों ने किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान कर काफी बड़े स्तर पर आर्थिक क्षति पंहुचाने का काम किया है। इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लगे निजी नलकूपों का बिजली का विल तीन गुना तक बढ़ा दिए है। जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तो किसान का काफी कम विल देना पड़ता था। इसके अलावा केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को मंहगाई की आग में झोंक दिया है। जिससे गरीब जनता काफी त्रस्त है। वह अपनी रोजी रोटी के लिए काफी अधिक संघर्ष करना पड़ रहा है। इस तरह भाजपा ने किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। उन्होने कहा कि 2017 के चुनाव के दौरान भाजपा ने किसान को गन्ने के भुगतान एक सप्ताह के अंदर करने की बात कही थी। लेकिन किसी भी गन्ने के किसान का समय पर भुगतान नहीं करा पा रहे है। उन्होने कहा प्रदेश में सपा सरकार में महिलाओं को पांच सौ रुपए पेंशन मिलती थी। जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। उन्होने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो महिलाओं को तीन गुना पेंशन देने का काम किया जाएगा। उन्होने कहा कि इस बार जिले की जनता सभी सीटों पर सपा प्रत्याशियों को विधायक बनाने का काम करेगी। ऐसा जिले की जनता ने मन बना लिया है। इस मौके पर ब्रजेश यादव, अशफाक हुसैन, विजेंद्र सिंह, लोचन सिंह, महेंद्र सिंह टीटू, राजेश कुमार, दिनेश शर्मा, नीरेश कुमार, राहुल कुमार, इसरार अहमद, कासिम अली, पवन कुमार उपाध्याय, नत्थूलाल आदि मौजूद रहे।