मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

बड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज

October 9, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मनोहर भूषण इंटर कालेज के तत्वावधान में बिश्व जागृत मिशन के अन्तर्गत चल रहें, सत्संग के दूसरे दिन साय: कालीन सत्र में सुधांशु जी महाराज जी ने अपने श्री मुख से आशीर्वाद देते हुए कहा, माता-पिता, बड़े-बूड़ें, चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, युवा पीढ़ी को उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाना चाहिए, ताकि हमारे जीवन को एक नई दिशा मिल सके, एक नया मकसद मिल सकें और हम एक आदर्श नागरिक बनकर अपने देश अपने समाज, और अपने परिवार, अपने लिए कुछ कर सकें. परम पूज्य गुरुदेव सुधांशु जी महाराज ने अपने श्रीमुख अमृत वर्षा करते हुए कहा, बिन मांगे सब कुछ मिल जाए तो, उसे खुशनसीब कहते हैं, सब कुछ पाकर भी धन्यवाद ना करें तो, उसे बदनसीब कहते हैं, कुछ लोग कहते हैं, चारों धाम मिल जाए तो, जीवन का भला हो जाए, कुछ कहते हैं, चारों धाम की यात्रा हो जाए तो, जीवन धन्य हो जाए, वैसे तो इच्छाओं का कोई अंत नहीं है, एक इच्छा समाप्त होती है तो, दूसरी जागृत हो जाती है, लेकिन हमें जो प्राप्त है, वही पर्याप्त है, वाली बात पर संतुष्ट रहना चाहिए। वह परमात्मा हर रूप में हमारे साथ है, उसी की कृपा और अनुकंपा के कारण, हम सभी दुनिया में आते हैं, और जब तक परमात्मा की आवाज हमारे हृदय में सुनाई देती है, तब तक समझों परमात्मा हमारे पास है, हमारे साथ है, लेकिन जैसे ही आवाज आना बंद हो जाए, तो समझ लेना। परमात्मा हमसे दूर हो रहा है, हम इस संसार में अपना अपना भोग भोगते हुए और विदाई लेते हैं, वही शक्ति है, वही मुक्ति है, वही भक्ति है, वही युक्ति है, वही राह है, वही जीवन की पहली और अंतिम मंजिल है, वह दयालु परमात्मा हर पल हर क्षण हमारे साथ रहकर हमारा ध्यान रखता है, उसके असंख्य उपकारों का बदला चुकाने का एकमात्र साधन उसका ध्यान करना है। इसलिए हमें बाहर की नहीं, अंदर कि, यात्रा करनी चाहिए, क्योंकि भगवान खोजने से नहीं, खुद को खोने से मिलता है, जब हम स्वयं को खो देंगे, तभी परमात्मा प्राप्त होगा। क्योंकि आत्मा परमात्मा का अंश है, इसलिए स्वाभाविक है, जब भी वह अकेली होती है, परेशानी में होती है तो, मरण काल में होती है, अपने मूल तत्व परमात्मा को पुकारती है। इससे पूर्व डॉक्टर अर्चिका सुधांशु ने कहा, जीवन को एक नई दिशा देने के लिए हमें किसी न किसी मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है जो हमारा मार्गदर्शन करके हमारी जिंदगी को सत्य कर्मों की ओर मोड़ सकें, ऐसी रहा दिखा सकें, जो हमारे साथ-साथ दूसरों को भी एक नया रास्ता दिखाएं. कार्यक्रम के शुभारंभ में महाराज जी का स्वागत करने बालों में एम बी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार, राकेश अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, वेद अग्रवाल, रश्मि पटेल, अनिल अग्रवाल आदि लोग रहें, इसके अतिरिक्त बरेली मंडल के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल, महामंत्री पवन अरोड़ा, नरेंद्र नाथ खुराना, संदीप मेहरा,संजय गर्ग, अनिल कुमार श्रीवास्तव, उमेश कटिहार, महेंद्र पाठक, राजेश कटिहा, संजय पाठक, नीरज माथुर, रमाशंकर पचौरी, राकेश अग्रवाल, राकेश गुप्ता, संजय पाठक, संजीव अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, मंजू गोयल, रेखा मेहरा, नीरज माहेश्वरी, रेनू मिश्रा, प्रमोद अरोड़ा, सुधा अग्रवाल, आदि लोग शामिल रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights