कुंवर गांव। थाना कुंवर गांव क्षेत्र के ग्राम गंज, मजरा कुंवर गांव देहात में निर्माणाधीन मकान को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित तालेवर पुत्र दुर्गपाल ने दबंगों पर निर्माण कार्य में बाधा डालने, नवनिर्मित दीवार गिराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए 30 सितंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। वहीं, दीवार गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है। पीड़ित के अनुसार वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है और अपने पैतृक मकान का निर्माण करा रहा है। आरोप है कि गांव के ही चोखे लाल, रामप्रसाद पुत्र गणेश और मुकेश पुत्र हरनाम उससे रंजिश मानते हैं। पीड़ित का आरोप है कि 30 सितंबर 2026 को मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान उक्त लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रोकने की धमकी दी।
आरोप है कि दबंगों ने कहा कि यदि गली में दरवाजा निकाला तो 50 हजार रुपये देने होंगे, रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद चोखे व अन्य आरोपियों ने मकान की नवनिर्मित दीवार को हथौड़े से गिरा दिया।चोखे पीआरडी होमगार्ड है जिसका थाने में रसूक देखते हुए पुलिस ने की कोई कार्यवाही नहीं की दीवार गिराने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
मौके पर पहुंचे सिपाही वीरेश यादव व राजेश यादव पर भी गंभीर आरोप लगे हैं पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने भी निर्माणाधीन मकान में दरवाजा नहीं लगाने दिया। वहीं, मकान निर्माण में काम कर रहे राजमिस्त्री गुड्डू ने आरोप लगाया है कि वह जाति से जाटव है घटना 16 सितंबर की है जहां वह तालेवर के मकान में काम कर रहा था जहां इस मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए थप्पड़ जड़ दिए। राजमिस्त्री गुड्डू ने इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के बाद मामले की जांच सीओ सिटी द्वारा की जा रही है। गुरुवार को सीओ सिटी कार्यालय में राजमिस्त्री गुड्डू के बयान दर्ज किए गए। अब पुलिस जांच के बाद पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही तय मानी जा रही है
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांच

6.9K views

























































































