मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 28.3 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

कायस्थ समाज के युवा नोकरी देने वाले बनें

January 3, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बीजेपी के पूर्व विधायक एवम मंत्री रहे डॉ दिनेश जौहरी के आज विधायक अरुण कुमार को अपना आशीर्वाद देकर समाज के लोगो से उनका समर्थन देने की अपील की। शहर विधायक अरुण कुमार ने भी कहा यह मेरा अंतिम चुनाव है। वक्ताओं ने कहा कि कायस्थ समाज के युवा नोकरी देने वाले बनें।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, अनूप सक्सेना, रमन सक्सेना, पार्षद चमन सक्सेना और कई गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया अंकुर सक्सेना और अपुल सक्सेना के द्वारा ‘हम कायस्थ’ कार्यक्रम बीसलपुर चौराहे स्थित किंग्स हैरिटेज में हुआ जिसमें शहर के सत्तापक्ष, विपक्ष के नेता, उद्यमी, डॉक्टर, और सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष शामिल हुए। डॉ दिनेश जौहरी ने कार्यक्रम में कहा कि समाज की एकता को मजबूत करना है। डॉ अरुण ने कहा कि कायस्थ समाज की मजबूती से ही वह विधायक चुनाव में 2 बार विजयी हुए है। उद्यमी और उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने कहा हमें देश हित को ध्यान में रखते हुए समाज के व्यक्ति का साथ देना है। दलगत राजनीति में नहीं पड़ना। संजीव सक्सेना ने कहा हमें नौकरी करने वाला नहीं बनना है बल्कि, हमें तो नौकरी देने वाला बनना है। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, मानव सेवा क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, चित्रांश महासभा अध्यक्ष राकेश सक्सेना, अ.भा. कायस्थ महासभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना आदि सभी ने कहा हमने कोरोना काल में गरीबों, वुजुर्गो, असहाय लोगों की लगातार मदद की। हम लोग गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी भी करवाते हैं। हम लोग पढ़ने वाले गरीब बच्चों की फीस भी जमा करते हैं। इसी तरह समाज की सेवा करते हैं। पार्षद सतीश कातिब मम्मा ने कहा हम दिखावे के लिए काम नहीं करते। हमें समाज ने इस काबिल बनाया है तो हम काम कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग राजनीति करते हैं। इससे उन्हें बाज आना चाहिए। पार्षद शालिनी जौहरी ने कहा कोहाड़ापीर चौराहे को अब चित्रगुप्त चौराहे के नाम से जाना जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, रमन सक्सेना, पार्षद चमन सक्सेना और तमाम गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ चेतना मंच के महासचिव अमित सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, अविनाश सक्सेना एवं तमाम गड़मान्य प्रतिनिधि शामिल हुए।*

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights