दर्जनों बसपाईयों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की : राजीव कुमार गुप्ता

5e9f8577-a2f9-42a5-bfa8-cef3331b085b
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बसपा के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री समेत दर्जनों बसपाइयों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


बदायूं ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बसपा के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राममूर्ति लाल एडवोकेट समेत दर्जनों बसपाइयों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा पदाधिकारियों ने बसपा छोड़ कर पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया।

भाजपा जिला कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के समक्ष बसपा के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व मंडल कार्डिनेटर, जोन कार्डिनेटर राममूर्ति लाल एडवोकेट के साथ कादरचौक के पूर्व प्रधान अश्वनी गुप्ता के साथ दर्जनों बसपाइयों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इनके साथ बसपा के कादरचौक के रचित गुप्ता, बदरपुर के रिशीदेव पटेल, बदायूं के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धीरपाल सिंह, बसपा भाईचारा कमेटी के पूर्व जिला सचिव महेंद्र पाल सिंह, बसपा के सेक्टर अध्यक्ष जोरी नगला के राजेश कुमार, कूडा़शाहपुर के रक्षपाल कश्यप, उझानी के नरेश पाल, पूर्व सेक्टर अध्यक्ष रसूलपुर क चरन सिंह, ग्राम नरऊ के मुकेश कुमार, बिनावर के चंद्रपाल सिंह, आशीष कुमार, रिटायर्ड शिक्षक पड़ऊआ के इंद्रपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतेंद्र कश्यप, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज, पप्पू, विपिन, कादरचौक के सत्यपाल राठौर, राजीव मिश्रा, क्षेत्र पंचायत सदस्य खुशीराम, कादरचौक के ग्यासउद्दीन, मुनेंद्र शाक्य, सत्यवीर वर्मा, तूफानी कश्यप, भूप सिंह आजाद, अभिषेक सिंह, प्रधान विपिन कुमार, बसपा के युवा नेता विजय कुमार श्रीवास्तव समेत दर्जनों बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बसपा छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले सभी बसपाइयों ने कहा कि दलित,पिछड़ों का भाजपा में ही भला हो सकता है। बसपा में किसी जाति और कार्यकर्ता का भला नहीं हो सकता है। भाजपा की नीतियों और मोदी जी व योगी जी सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। सभी नये सदस्यों ने संकल्प लिया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पहले से अधिक सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनाएंगे।

इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी व तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights