बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या की साहूकारा कॉलोनी में आज शनिवार को एक किशोरी नहाते समय बाथरुम में दम घुटने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला संख्या दो की साहूकारा कॉलोनी निवासी एवं कालीन व्यापारी उमेश चंद्र तोष्नीवाल की पुत्री दीक्षा (20) आज दोपहर करीब ढाई बजे नहाने के लिए दूसरी मंजिल पर बने बाथरुम में गई। उस दौरान उसके माता-पिता बैंक के किसी काम से बैंक को गए थे। एक घंटे बाद जब वह लौट कर आए तो उन्होने दीक्षा के संबंध में अपनी छोटी पुत्री रुनझुन से जानकारी ली तो उसने बताया कि दीदी छत पर नहाने के लिए गई। काफी देर हो गई है। वह अभी बाहर निकल कर बाहर नहीं आई है। यह सुनकर वह परेशान हो गए। उन्होने बाथरुम के गेट पर दीक्षा को आवाज दी मगर उधर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद उनकी बेचैनी और भी बढ़ गई। जिसके बाद बाथरुम का दरबाजा तोड़ा गया। तो देखा दीक्षा बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी है। आनन-फानन में उसे नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसी हालत देख कर चिकित्सकों से मना कर दिया। जिसके बाद उसे जिला मुख्यालय ले जाया गया। जहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया। साथ चिकित्सकों ने उसकी मौत की बजह दम घुटना बताया है। जिसके बाद उसके शव को घर ले आए। दीक्षा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं नगर के लोगों ने भी गहरा दुख जताया है।