भाजपा शासन में ही किसानों की आय दो गुनी होगी : रामनरेश अग्निहोत्री

c17e81d5-5784-489c-b882-99ce6fa5b4da
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

भाजपा सरकार में किसानों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में तेजी से सुधार
किसानों को बिजली, खाद, पानी पर्याप्त मिल रहा : संघमित्रा मौर्य

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दातागंज में भाजपा किसान मोर्चा का जिला स्तरीय किसान सम्मेलन हुआ।

दातागंज।किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा सरकार से पहले 25 सालों में साढ़े चार लाख किसानों ने आत्महत्या की थी। एक करोड़ से ज्यादा किसानों ने किसानी छोड़कर अन्य काम शुरू किए थे। किसान बदहाल थे। मोदी ने पहले दिन से किसानों की दुर्दशा सुधारने का काम किया। भाजपा सरकार ने किसान सम्मान निधि के रूप में हर साल छ: हजार रुपये देने का काम किया। पीएम मोदी और सीएम योगी ने किसानों के सर्वागीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। भाजपा शासन में ही किसानों की आय दो गुनी होगी। भाजपा हमेशा से ही किसानों की हितैषी रही है। किसानों को गन्ना भुगतान किया जा रहा। प्रदेश में गेंहू और धान की रिकॉर्ड खरीद की गई है। इसके साथ ही भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में बनाई गई अनेक योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा योगी सरकार में व्यापारी अपना कारोबार निडर होकर करते हैं। किसान बेखौफ होकर खेतों में रात के समय भी आ जा सकते है। योगी शासन में गुंडे या तो जेल में या प्रदेश छोड़ गए। योगी सरकार में गुंडों का पूरी तरह खात्मा हो चुका है।

सांसद डॉ० संघमित्रा मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के हित में अनेक ठोस कदम उठाये हैं उन्होंने इत्र व्यापारी पीयूष जैन के पास मिली संपत्ति का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे कई लोगों के पास किसानों से लूटा गया धन है। इन्होंने किसान के पैसे लूटकर अपना खजाना भरा है। भ्रष्टाचारियों की बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा सरकार में किसानों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। किसानों के ही बल पर 2022 में फिर भाजपा सरकार बनेगी।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान माफियाओं का गुण्डाराज चलता था लेकिन भाजपा ने प्रदेश से गुंडाराज खत्म कर दिया है। पहले की सरकारों में किसानों का हर स्तर पर शोषण होता था, उत्पीड़न किया जाता था। उन्हें वोट बैंक समझ कर इस्तेमाल किया जाता था। अब ऐसा नहीं होगा भाजपा सरकार में सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पहुंच रहा है।

विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों को अब सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ रहा है। पर्याप्त बिजली मिलने से अब किसान बहुत आसानी से अपने खेतों की सिंचाई कर सकते हैं। किसानों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। अब गांव में भी शहर की तरह सुधाएं मिलने लगी है। सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा पूर्णेष मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार में गरीबों, महिलाओं, युवाओं को उनका अधिकार मिलता है। बहू-बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव देश और प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। कहा कि एक वोट से अनुच्छेद 370 हटती है। एक वोट से समान नागरिक संहिता लागू हो सकती है। एक वोट से तीन तलाक समाप्त होता है। उन्होंने कहा कि किसानों को अब उनकी फसल का बाजिव मूल्य मिल रहा है। सरकार में किसान खुशहाल हुआ है, मोदी जी और योगी जी लगातार किसानों की उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा केशव चौहान ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा सभी दलों का सूपड़ा साफ कर देगी। पहले की सरकारें कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध लगा देती थीं लेकिन अब फूल बरसाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि काशी और केदारनाथ में हमारी सरकार आस्था का ध्यान रख रही है। कोरोना काल में गरीबों को राशन दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि जैसी बड़ी योजना भाजपा ने लागू की। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार जताया।

इस मौके पर विनोद शर्मा हरिओम पाराशरी शारदाकान्त शर्मा सीमा राठौर ग्रीशपाल सिंह शिशुपाल शाक्य कौशल शास्त्री रेनू सिंह ठा० राजीव सिंह नत्थूलाल वर्मा संजय यादव सलोनी शर्मा अभय यादव विकास पटेल अभयप्रताप सिंह विष्णु वार्ष्णेय योगेश शर्मा देवेंद्र चौहान सुनील गुप्ता मनोज गुप्ता योगेश मौर्य सनोज शर्मा योगेश प्रताप सिंह महावीर राठौर शिवम शंखधार ललतेश ठाकुर मोहित सक्सेना अग्रवीर गुर्जर धीरज राजपवन मिश्रा आशीष सक्सेना अनिल शर्मा मुकेश मिश्रा समेत तमाम उपस्थित रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights