बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या पांच में क्षत्रिय कॉलोनी में स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आज मंगलवार को पार्टी का 137वां स्थापना दिवस यहां कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। यहां जिला महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह ने केक काटकर लोगों को खिलाया। ब्लाक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह ने कहा कि सन 1885 में आज के ही दिन मुंबई के गोकपलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में देश के विभिन्न प्रांत के राजनीति और सामाजिक विचारधारा के लोग एक साथ एक मंच पर इकट्ठा हुए थे। ये राजनीतिक एकता एक संगठन के रूप में बदल गई। जिसका नाम कांग्रेस रखा गया। कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष श्री डब्ल्यूसी बनर्जी बने। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अब तक देश को सात प्रधानमंत्री दे चुकी है। इनमें वर्ष 1947 से 1964 जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री के पद पर रहे। वर्ष 1964 से 1966 तक लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री पद पर रहे। इंदिरा गांधी 1966 से 1977 प्रधानमंत्री पद पर रहीं। इनके बाद राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रह चुके है। इस मौके पर अनुग्रह सिंह, मनोज तोमर, अजीत सिंह गूर्जर, अनिल उपाध्याय, योगेश शर्मा, सचिन तोमर आदि मौजूद रहे।