नवनियुक्त सपा राष्ट्रीय सचिव ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मन्नत मांगी
सहसवान । बदायूँ सपा अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव हाफिज इरफान ने दरगाह हजरत निजामुद्दीन औलिया में चादर व गुल पेश कर देश व पार्टी के लिए दुआ की और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की मन्नत मांगी। उसके उन्होंने श्रम विहार दिल्ली की श्रमिक बस्ती में जाकर लंच के पैकेट लोगों में वितरित किए। हाफिज़ इरफान सपा नेता व पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव और पूर्व मंत्री मौलाना डॉ यासीन उस्मानी के पुराने करीबी माने जाते हैं। हाफिज इरफान 2015 में जिला पंचायत सदस्य के साथ साथ 2016 में जिला योजना समिति के निर्वाचित सदस्य भी चुने गए थे। वह इस्लामिक इंटेलेक्चुअल्स बोर्ड के प्रदेश महासचिव के साथ-साथ सहसवान की सामाजिक संस्था जमियतुल अइम्मा, और मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन के सदर भी हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में सपा नेता धर्मेन्द्र यादव के लिए जी तोड़ मेहनत की जिसके बाद सांसद धर्मेंद्र यादव से उनकी नज़दीकियां बढ़ती गईं। उसके बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव, 2017 के नगर निकाय चुनाव से लेकर अब तक पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।