अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर प्रदेश में मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण

2da3f7ea-5eaa-4fff-b1eb-dacd3f2e286a
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर प्रदेश में स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, इंजीनियरिंग और कौशल विकास प्रशिक्षण से जुड़े विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण की योजना का आगाज किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में प्रतीकात्मक रूप से कुल 26 छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन दिया। इसके बाद स्टेडियम में मौजूद 60 हजार विद्यार्थियों में टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ओलंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली मणिपुर की मीराबाई चानू को 1.50 करोड़ और उनके कोच विजय शर्मा को 10 लाख की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


मुख्यमंत्री योगी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह हमारे विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया का सपना साकार किया जा रहा है। यह पीएम मोदी के सक्षम नेतृत्व में ही संभव हो पाया है कि कोरोना की महामारी ने जहां बड़े विकसित और ताकतवर देशों को असहाय कर दिया। हमारे देश ने कोरोना का मुकाबला पूरी बहादुरी से किया। मोदी जी के नेतृत्व में सबके साथ व सबके विकास का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अटलजी की प्रेरणा हमेशा मार्गदर्शक की भूमिका में रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना काल ने जीवन में तकनीक के महत्व को समझाया है। इस दौर में छात्रों को पढ़ने और परीक्षा देने में हुई दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने एक करोड़ छात्रों को टैबलेट और स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी सरकार की नीयत साफ होगी तो उसका काम भी दमदार होगा।
विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण की योजना के साथ ही सरकार भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र 2017 में किया गया सबसे बड़ा वादा भी पूरा कर लिया। इस समारोह के बाद जिलों में स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights