बिल्सी। आज शुक्रवार को कांग्रेस की जिला महासचिव नीलम सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के गांव नगला दंपत, पहाड़पुर, जिनौरा, ओया आदि गांवों का भ्रमण कर महिलाओं को कांग्रेस की नीतियों को समझाया और उन्हे पार्टी की ससदस्यता ग्रहण कराई। उन्होने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी महिलाओं को संगठित होकर अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। प्रियंका गांधी ने प्रदेश की सभी महिलाओं को उनका सम्मान दिलाने का वीणा उठाया है और वह इसमें कामयाब होकर रहेगी। उन्होने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है लेकिन फिर भी महिलाओं को कोई सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। देश की गरीब महिलाओं को उज्ज्वला योजना के फ्री गैस कनेक्शन देकर गैस सिलेंडर इतने मंहगे कर दिए है कि वह दुबरा उसको भरवा भी नहीं पा रही है। देश में लगातार मंहगाई की समस्या बढ़ती जा रही है। जिससे गरीबों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार मंहगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस जो भी वादे करती है वह उन्हें सत्ता में आने पर पूरा अवश्य करती है। अन्य पार्टियां जनता के सामने लंबे चौड़े वायदे करके वोट हासिल कर लेती है और सत्ता मिलने पर मुड़कर भी नहीं देखती है। ब्लाक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार देश की गरीब जनता को और भी गरीब बनाती जा रही है। जिससे गरीब जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनके साथ लक्ष्मी, सविता, अनुराग सिंह, मनोज तोमर, सचिन तोमर आदि मौजूद रहे।