मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

बिल्सी के कई स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस पर्व

December 24, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। आज शुक्रवार को नगर के सिरासौल रोड स्थित बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में ईसाई धर्म के प्रवर्तक तथा विश्व को प्रेम दया एवं क्षमा का मंत्र देने वाले ईसा मसीह के अवतरण दिवस क्रिसमस पर्व को धूमधाम से मनाया गया। यहां सेंटा क्लाज के रूप में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने सभी का मनमोह लिया। बच्चों ने आकर्षक क्रिसमस ट्री और स्नोमैन को रंग बिरंगी झालरों से सजाया। साथ ही बच्चों को उपहार बांटे। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को ईशा मसीह के जीवनवृत्त के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को प्रभु यीशु के जीवन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि इसी दिन मदर मरियम ने प्रभु यीशु को जन्म दिया था। क्रिसमस के त्योहार को बड़ा दिन के रूप में भी मनाया जाता है। प्रशासक उत्कर्ष सक्सेना ने सभी को यीशु के जन्म से जुड़े कई रोचक प्रसंग बताए। उन्होंने सभी को जाति धर्म से ऊपर उठकर देश प्रेम और सभी धर्मो को एक समान आदर और मान सम्मान देने का संदेश दिया। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में बच्चों ने उत्साह से क्रिसमस-डे मनाया। बच्चों ने प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित कहानियां ,गीत, एवं नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं सेंटा क्लाज की वेशभूषा में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने सभी का मनमोह लिया। स्कूल डायरेक्टर वीपी सिंह ने बच्चों को प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े कई रोचक प्रसंगों को सुनाया। इस मौके पर विद्यालय मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह, पूनम चौहान, साक्षी तोषनीवाल, प्रिया वार्ष्णेय, मोहिनी राठौर, जितेंद्र कुमार, अंकित राठौर, दीपा गुप्ता, प्रिंस परमार, ममता वार्ष्णेय, ऐश्वर्या  माहेश्वरी, गुंजन, मनी सिसोदिया, हर्षित माहेश्वरी, मनू राठौर, प्रतिभा वार्ष्णेय मौजूद रहे। इधर नगर के ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन स्कूल में भी आज क्रिसमस पर्व को बच्चों ने मनाया। यहां बच्चों ने सैंटा क्लाज का रुप धारण कर लोगों को उपहार बांटे। इस मौके पर प्रधानाचार्या ललिता आहूजा, ममता शर्मा, मंयक कुमार जैन आदि ने बच्चों को इस पर्व का विस्तार से महत्व समझाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights