मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

महिलाओं सशक्तिकरण के लिए भाजपा ने किए भरपूर काम : अर्जुन मेघवाल

December 24, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

महिलाओं का सम्मान भाजपा सरकार में ही संभव : गुलाब देवी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

भाजपा महिला मोर्चा का जिला स्तरीय महिला सम्मेलन मारुति बैंकट लॉन बदायूँ में हुआ।

बदायूं।महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री भारत सरकार अर्जुन मेघवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा ने भरपूर काम किया। मोदी जी और योगी जी की सरकार में मातृ शक्ति व सैनिकों का सम्मान और देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए बड़े प्रयास कर महिलाओं तक सीधे लाभ पहुंचाया है। सुरक्षा के साथ महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में भी योगी सरकार निरंतर प्रयासरत है। केंद्र सरकार ने बेटियों को मजबूत बनाने के लिए शादी की आयु 21 वर्ष का कानून बना दिया है। तमाम योजनाओं के माध्यम से बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए स्कालरशिप, लैपटाप के साथ महिलाओं के लिए शौचालय, निःशुल्क गैस और बिजली कनेक्शन दिए हैं।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने केवल विकास के नाम पर पत्थर लगाने का किया है। कहा कि भाजपा सरकार ने शिलान्यास करने के साथ ही उस योजना का लोकापर्ण कर जनात को समर्पित करने का काम भी किया है। भाजपा सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते आज प्रत्येक गांव सड़क से जुड़ चुके हैं। जनता से जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा किया गया है।

महिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री उ० प्र० सरकार गुलाब देवी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास कायम रख कर महिलाओं और बेटियों को सीधे विकास की मुख्य धारा जोड़कर लाभान्वित कर रही है। इसलिए विकास का पहिया आगे बढ़ाने के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से कमल खिलाना है। उन्होंने योगी सरकार की नीतियों के साथ महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों को गिनाया। और कहा महिला कार्यकर्ताओं की मेहनत से फिर यूपी में कमल खिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुकन्या, स्मृदिध, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना सहित अन्य जनकल्याण योजना चला कर मातृशक्ति को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया गया है।

क्षेत्रीय महामंत्री, जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भाजपा सरकार में ही संभव है।
उन्होंने कहा कि पहले विपक्षी दलों की सरकारे महिलाओं और बेटियों के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी करती रही। पहले शौचालय नहीं होने की वजह से बहु बेटियां बाहर जाने के लिए शाम होने का इंतजार करती थी। लेकिन आज हर घर में शौचालय बन चुके हैं। अब महिलाओं को इस समस्या से निजात मिल चुकी है।

https://youtu.be/DGPP9pCRJD4

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यूपी में पहले जो लोग अपराध के दम पर राजनीति करते थे वे लोग योगी सरकार आने के बाद से वे लोग घुटने टेक रहे हैं। योगी जी की सरकार ने अपराध को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। आज बहु बेटियां सुरक्षित है और सूर्य ढलने के बाद ही नहीं, बल्कि देर रात तक कहीं भी आने जाने के लिए स्वतंत्र व सुरक्षित हैं।

विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण, नारी स्वालंबन, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, एंटी रोमियो स्क्वायड सहित तमाम तरह से सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए अनेक थोड़ कदम उठा रही है

चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि महिला का अर्थ म से महिला, हि से हिम्मत और ल से लज्जा बताया। उन्होंने कहा कि आज यूपी में बेटियां सुरक्षित है।

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता उपाध्याय ने सभी अतिथियों महिला कार्यकर्ताओं सहित सभी का धन्यवाद एवं आभार जताया।

महिला सम्मेलन का संचालन देवदत्त शर्मा एवं सीमा राठौर ने किया।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षा गंगवार जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय जिला संयोजक सीमा राठौर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम यादव ममता वर्मा जया साहू तारावती मौर्य सीमा शर्मा करुणा सोलंकी मोनिका गंगवार मोनिका रस्तोगी योग्यता रस्तोगी सोनम अरोरा विमला भारद्वाज पूनम शर्मा सविता शर्मा ममता साहू ममता श्रीवास्तव शीतल श्रीवास्तव समेत तमाम महिलाये उपस्थित रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights