मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

बदायूं सीट से भाजपा के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह ने दावेदारी पेश की

December 24, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पूर्व विधायक ने जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी को सौंपा आवेदन पत्र
1209 समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई
बदायूं। पांच बार विधायक रहे एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसेवक सिंह पटेल ने आज बदायूं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ने के लिए विधिवत आवेदन किया है। साथ ही अपने 1209 समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इससे उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पांच बार विधायक रहे एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसेवक सिंह पटेल कई बार भाजपा से लगातार विधायक रह चुके हैं। एक बार निर्दलीय विधायक भी निर्वाचित हो चुके हैं। उनके समर्थक लंबे समय से उनसे बदायूं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। कल उन्होंने करीब पांच हजार युवा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए भाजयुमो के युवा सम्मेलन में शामिल हुए थे। उनके साथ युवाओं का सैलाव देख कर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह काफी खुश हुए थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल आज अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने अपने 1209 समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। साथ ही पूर्व विधायक ने भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और जिला प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा को 115 बदायूं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों के आग्रह पर व उनकी भावनाओं को सम्मान देते हुए बदायूं सीट से अधिकृत प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन किया है। पार्टी हाईकमान का जो आदेश होगा उसका पूरी तरह से पालन किया जाएगा। वह हमेशा पार्टी के सच्चे सिपाही बन कर रहेंगे। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, राहुल अग्रवाल, पूर्व जिला महामंत्री रोहिताश सिंह पटेल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक आदि उपस्थित रहे।

https://youtu.be/VpSmy7-OKPY

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights