उझानी में लगे मानसिक स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सको ने देखे तीन सौ मरीज

d03b445b-8adb-4654-8a13-eea5eab47f9d
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र परिसर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें सैकडों मरीजों के मानसिक रोग का परीक्षण कर चिकित्सको ने उन्हें दवायें दीं जिसमें कुछ मरीजों को जिला अस्पताल में डाक्टरों को दिखाने के लिए कहा गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शुक्रवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया जिसका शुभारम्भ सीएमओ डॉ० विक्रम सिंह पुण्डीर ने किया।शिविर में सीएमओ ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर लोगों के इलाज हेतु राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम चलाया जा रहा है।उन्होंने मानसिक रोगों के बारे में भी जानकारी दी।सीएमओ ने बताया कि मानसिक रोग किसी को भी किसी भी उम्र में हो सकता है।मानसिक रोग होने पर इसे छिपाये नहीं, यह अन्य रोगों की तरह है।मानसिक रोग होने पर झाड़-फूंक न कराये।मानसिक रोग होने पर मानसिक रोग विशेषज्ञ को ही दिखायें।

शिविर में एमओआईसी डॉ० राजेेश कुमार ने शिविर में आये लोगों को मानसिक रोग के बारे में समझाया,साथ ही उसके लक्षण भी बताये।एमओआईसी राजेश कुमार ने बताया कि शिविर में तीन सौ लोगों के चैकअप किये गये बाद में उन्हें दवाएं दी गई।जिला अस्पताल से आई टीम ने 22 लोगों को रेगूलर ट्रीटमेंट को जिला अस्पताल बुलाया है।शिविर में मानसिक रोग विशेेषज्ञ डॉ०. जुनैद मेहदी,साइकेटिक्स सोशल वर्कर मौहम्मद इल्यास, प्रेमबाबू ने शिविर में आये मानसिक रोगियो का परीक्षण कर उनको समझाया।

इस अवसर पर एमओआईसी राजेश कुमार, डॉ० निरंजन, डॉ०. राजकुमार, डॉ० आकांक्षा निधि,डॉ० प्रभाकर मिश्रा, हरीशचन्द्र पाल, आयुष रस्तोगी, भावेश कुमार, नीलेश शाक्य, पुष्पेंद्र कुमार, शत्रुघनपाल, अनिल समेत स्वास्थ कर्मी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights