मदर एथीना स्कूल में ‘क्रिसमस डे’ के रंग बच्चों के संग

DSC_0004

????????????????????????????????????

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।मदर एथीना स्कूल में ‘क्रिसमस डे’ के अवसर पर कक्षा नर्सरी, के0जी0, एक व दो के विद्यार्थियों हेतु ‘रेड डे’ का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने लेमन रेस, फ्रॉग रेस में प्रतिभाग किया। सभी बच्चे लाल रंग की वेशभूषा में बहुत ही मनमोहक एवं आकर्षक ढंग से सज कर विद्यालय आये थे साथ ही अपने लंच में लाल रंग का भोजन तथा लाल रंग की वस्तुएँ अपने साथ लेकर आए। बच्चों ने स्क्रैप एक्टिविटी के दौरान लाल रंग के कागज़ से सुंदर-सुंदर चीज़ें बनाई तथा लाल रंग के गुब्बारों से विद्यालय प्रांगण को सुसज्जित किया गया। छोटे-छोटे बच्चें सेंटाक्लाज की आकर्षक वेशभूषाा में बहुत सुंदर लग रहे थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शिक्षिकाओं में रूपाली गुप्ता, अर्चना भदौरिया, मोनिका सक्सेना, ज्योति जुनेजा, शबा बी, हूदा यूसुफ आदि के साथ खेल प्रशिक्षक विवेक का भी विशेष योगदान रहा। विद्यालय की समन्वयिका कु0 कोमल पाठक एवं प्रधानाचार्या पवित्रा यादव ने बच्चों के बीच जाकर उनको नवववर्ष के अवसर पर बधाई दी।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि भारत विविधताओं का देश है जहाँ सभी धर्मो को बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता है। क्रिसमस भी उन्हीं में से एक महत्वपूर्ण पर्व है। अतएव बच्चों को उनके देश में मनाए जाने वाले पर्वो के विषय में जानकरी प्रदान करना तथा उनके प्रति सम्मान के साथ-साथ भावनाओं से जुड़कर उनको आत्मसात करने हेतु प्रोत्साहित करना परम आवश्यक है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights