मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचे : अर्जुन मेघवाल

December 24, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जन विश्वास यात्रा बदायूँ में 27, 28 दिसम्बर को : राकेश मिश्रा

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जन विश्वास यात्रा बनेगी ऐतिहासिक यात्रा : राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं : भाजपा कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक हुई

बदायूं। जिसको केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जन- जन तक पहुंचने का प्रयास करे। इस काम को अंजाम तक पहुंचा कर पार्टी को पहले से अधिक सीटें जीत कर 2022 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने जनपद में आने वाली जन विश्वास यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष संगठन यूपी के 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय और गंभीर है। शीर्ष नेतृत्व की जन-जन तक पहुंचने की योजना है, इस योजना पर प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को खरा उतरना है। पार्टी का सौ दिन का एजेंडा है, इसी एजेंडे पर पार्टी की जिला इकाई और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को काम करना है। पार्टी का प्रत्येक जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहले से अधिक सीटें हासिल करके यूपी में एक बार फिर से योगी जी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। साथ ही कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं का प्रचार-प्रसार घर-घर पहुचायें।

भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि हम सभी को बूथ स्तर तक संगठन को इसी तरह से मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने संगठन में बूथ इकाई की महत्ता विस्तार से समझाई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एक बार फिर केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को घर घर पहुचायें।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि जिला इकाई विधानसभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर चुका है। प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिले की सभी छह सीटों पर भारी मतों के साथ जीत हासिल करने के लिए हर स्तर पर जुटा हुआ है। जिला इकाई पार्टी के एजेंडे पर काम कर रही है। संगठन बूथ स्तर तक पहले से अधिक मजबूत है। उन्होंने कहा कि जिले में हो रहे सम्मेलनों में बूथ स्तर तक से सभी कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। जनपद में आने वाली जन विश्वास यात्रा के स्वागत की भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए विपक्ष जनता के बीच जाने से कतरा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के पास केंद्र व प्रदेश सरकार की अपार उपलब्धियां और जनहित वाली योजनाएं हैं। इनसे जन-जन को अवगत कराएं।

इस मौके पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता विधायक धर्मेन्द्र शाक्य पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा हरीश शाक्य अशोक भारतीय दीपमाला गोयल उमेश राठौर एमपी सिंह राजपूत सुधीर श्रीवास्तव शारदाकान्त शर्मा अरुण प्रकाश कौशल शास्त्री भगवान सिंह मौर्य शिशुपाल शाक्य सुखदेव राठौर सोवरन राजपूत मोनिका गंगवार रानी सिंह पुंडीर अमित सिंह समेत तमाम उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights