अखिलेश की आंधी को रोक नहीं पाएगें ईडी,सीबीआई,इनकम टैक्स के लोग

IMG-20211223-WA0032
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी के रामा फार्म पर हुआ किसान सपा-महानदल का सम्मेलन
बिल्सी। नगर के कछला-बिसौली बाईपास मार्ग पर स्थित रामा फार्म हाउस पर आज गुरुवार को महानदल और सपा के संयुक्त तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह जंयती पर आयोजित हुए किसान सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के सहयोगी ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के अधिकारी भी इस चुनाव में पूरी तरह से कूद चुके है। यह भाजपा के लोग कितने भी छापेमारी करा ले। लेकिन प्रदेश में चल रही सपा मुखिया अखिलेश यादव की आंधी को रोक नहीं पाएगें। सपा प्रदेश में अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। मा0 धर्मेन्द्र यादव यहां सपा एवं महानदल के संयुक्त प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मौर्य के समर्थन में इस किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा बनी है तब किसानों की आय दुगनी तो नहीं हुई है। उसकी आय को आधा करने का काम भाजपा ने जरुर कर दिया है। देश को मंहगाई की आग में झोंक कर भाजपा ने किसानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। 2017 के चुनाव के दौरान भाजपाईयों ने किसान को गन्ने के भुगतान एक सप्ताह के अंदर करने की बात कही थी। लेकिन किसी भी गन्ने के किसान का समय पर भुगतान नहीं करा पा रहे है। उन्होने कहा प्रदेश में पहले महिलाओं को पांच सौ रुपए पेंशन मिलती थी। जैसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो इस पेंशन को बंद कर दिया गया। उन्होने महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो डेढ़ हजार रुपए पेंशन देने का काम किया जाएगा। भाजपा गरीबों को मार्च तक राशन फ्री देने की बात कर रही है। यदि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो पूरे दस साल तक लोगों को फ्री राशन देने का काम सपा मुखिया करेगें। उन्होने कहा कि इस बार जिले की जनता सभी छह सीटों पर सपा और उसके सहयोगी प्रत्याशियों को विधायक बनाने का काम करेगी। इससे पहले बिलारी के विधायक फाईम इरफान, महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य, प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मौर्य जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादल, पूर्व विधायक आशीष यादव, हाजी अजमल खां, सर्वेश यादव, रईस अहमद, रजनीश गुप्ता आदि ने भी जनता को संबोधित किया। इस मौके पर संजीव मौर्य, प्रदीप कुमार गुप्ता, रंजीत वार्ष्णेय, सोबरन सिंह, इकरार अहमद, सरताज हुसैन, राम मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights