मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

चित्रगुप्त चौराहे का विधायक एवम मेयर ने लोकार्पण कर जनता को किया समर्पित

December 23, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बीजेपी के नगर विधायक डॉ अरुण कुमार एवम नगर निगम के मेयर डॉ उमेश गौतम ने आज निगम के पूर्व उपसभापति एवम सभासदों की उपस्थिति के बीच भगवान चित्रगुप्त के प्रतीक कलम- दवात वाले स्थल को चित्रगुप्त चौक के रूप में लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर बोलते हुए विधायक डॉ अरुण कुमार ने कहा कि आज इस बात की खुशी है कि भगवान चित्रगुप्त के नाम पर इस चौराहे के लोकार्पण हुआ है जीके लिए सभी कायस्थ संघटन एवम सभी सभासद का प्रयास रंग लाया। मेयर डॉ उमेश गौतम ने कहा कि समाज की मांग को पूरा करते हुए शहर के लिए अब यह स्थान चित्रगुप्त चौक के नाम से जाना जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बीजेपी हमेशा विकास कराने में विश्वास रखती है। इसी कारण इस स्थल का सभासदों एवम इस वार्ड की सभसाद शालिनी जौहरी के प्रयास से यह कार्य पूर्ण हुआ। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की जय की गूंज रही। स्मरण रहे कायस्थ समाज के भगवान चित्रगुप्त के प्रतीक कलम दवात स्थल का नगर निगम ने सभासद सतीश कातिब, शालिनी जौहरी आदि सभासदों के प्रयास से उपरोक्त स्थल पर प्रतीक के लिए सुंदर चबूतरा, रेलिंग एवम फब्बारा बनवा कर सौन्दर्यकरण कराया था। जिसकी प्रेरणा कायस्थ चेतना मंच के उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना ने सभासदो को देकर निगम में प्रस्ताव पास कराया था। बाद में सतीश कातिब ने अपने सभासद साथियों एवम कायस्थ संगठन के लोगो के साथ मिलकर वहां अचानक लगा यूनिपोल भी हटवाया था। इसके बाद सभासद शालिनी जौहरी ने अपने वार्ड के इस स्थल का निगम से सौन्दर्यकरण भी करवाया था। दीपावली बाद कायस्थ संगठनों ने मिलकर यहां संतोष गंगवार डॉ अरुण कुमार के साथ भगवान चित्र गुप्त का पूजन भी करवाया था। इस अवसर पर सभासद दीपक सक्सेना, राजेश अग्रवाल चित्रा मिश्रा, राज कुमार, कपिल कांत, उदित सक्सेना, शशि सक्सेना, अनुपम चमन, पूर्व सभासद माया सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित बिंदु, निर्भय सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, संभव शील, कायस्थ सभा के बेद प्रकाश कातिब, आलोक प्रधान, अनीलेश सक्सेना, अभय भटनागर, अनुज कांत, आलोक प्रकाश, अपुल श्रीवास्तव, दीपक, मुकेश कुमार, प्रितिभा जोहरी, विशाल मेहरोत्रा के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights