हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी : जागरूकता यात्रा

da864ccc-9dab-4ca4-b449-c0a5b734f020
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जागरुकता यात्रा वृहस्पतिवार को हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष श्रुतांक वैश्य के नेतृत्व में केदारनाथ महिला इण्टर कॉलेज एवं नगर अध्यक्ष लवलेश साहू के नेतृत्व में नवयुवक इण्टर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। केदारनाथ महिला इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या अमलेश गुप्ता ने कार्यक्रम की सराहना की एवं कहा कि इस तरह के ऐतिहासिक कार्यक्रम समय -समय पर प्रत्येक विधालय में होना चाहिए। नवयुवक इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य सुबोध मिश्रा ने भी कार्यक्रम की सराहना की ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना ने सर्वप्रथम ज्ञान की देवी मां सरस्वती का ध्यान किया तत्पश्चात गुरु गोविंद सिंह जी के चारों पुत्र चार साहिबजादे के बलिदान के बारे में बताया । 5 वर्षों से लगातार चार साहिबजादे के बलिदान दिवस को बलिदानी वीर बाल दिवस के रूप में संगठन मनाता आ रहा है । बाल दिवस चार साहिबजादे के बलिदान दिवस के दिन मनाया जाए एवं गौरवशाली इतिहास को सभी पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए इसी संकल्प को लेते हुए संगठन प्रयासरत रहेगा । ज्ञात हो बलिदानी वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में 14 नवंबर से 28 दिसम्बर तक हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी बदायूं द्वारा जागरूकता यात्रा चलाई जा रही है ।कार्यक्रमों में जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर, जिला मंत्री अमित कश्यप एवं विद्यालयों के समस्त अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights