मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

मोदी और योगी सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति बर्दाश्त नहींः राधा मोहन सिंह

December 23, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक भाजपा कार्यालय बदायूँ पर सम्पन्न हुई

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं।बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोदी- योगी सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी। भाजपा सबका साथ सबका विकास नीति पर राजनीति करती है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह घर-घर जाकर भाजपा सरकार की उपलबिध्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर पहले से अधिक सीटों के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश उत्तर प्रदेश लंबे समय तक भ्रष्टाचार,माफिया,आतंक,तुष्टिकरण आदि अनेक प्रकार की समस्याओं से ग्रस्त था। पूर्व की सरकारों ने प्रदेश के विकास पर ध्यान नहीं देकर केवल अपने वोट बैंक के विकास के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की। मोदी-योगी सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलने दी और आगे भी नहीं चलने देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद प्रदेश ने अपनी खोई हुई सांस्कृतिक विरासत को पुनः प्राप्त किया,बल्कि विकास के नए स्तम्भ भी स्थापित किए।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में जब योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने प्रदेश को प्रत्येक तरह से सामर्थ्यवान और समृद्ध राज्य बनाने, मत,मजहब की राजनीति का खात्मा करने और उत्तर प्रपदेश को संकीण राजनीति से मुक्त करने का संकल्प लिया। आज यह प्रत्यक्ष रूप् से दिखाई देता है कि जो चुनौतियां उन्हें विरासत में मिली थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन समस्त चुनौतियों का समाधान किया है। पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा, स्वहित और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण बदायूं विकास के मामले में काफी पिछड़ गया था। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री की सरकार ने बदायूं के विकास के लिए कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है। जितने विकास कार्य योदी जी की सरकार में हुए हैं उतने विकास कार्य विपक्षी दलों की सरकारों में कभी नहीं हुए। योगी जी ने बदायूं के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की योजनाएं संचालित की हैं। बदायूं के गांवों को शहर की तर्ज पर विकसित करने का काम भी योगी जी की सरकार कर रही है। योगी सरकार बदायूं की जनता को बिना भेदभाव के केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, शादी अनुदान योजना, कन्या सुमंगला योजना,पेंशन योजना, फ्री टेबलेट,स्मार्टफोन योजना एवं स्कालरशिप योजना जैसी सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है।

बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा कि 2022 में एक बार फिर योगी सरकार पहले से अधिक सीटों के साथ सत्ता में आ रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने जितना विकास कराया, इससे पहले कभी इतना विकास नहीं हुआ था। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत योगी जी की सरकार ने यहां सैकड़ों आवासों का निर्माण कराया है। बदायूं के विकास को नई गति प्रदान करने के लिए योगी जी की सरकार यहां करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करा रही है। योगी सरकार बदायूं के सभी गांवों में हर घर जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए कृत संकलप्ति होकर कार्य कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बदायूं में भाजपा पहले से और अधिक मजबूत हुई है। भाजपा ने जिले में सपा का किला पूरी तरह से ढहा दिया है। जनता मोदी-योगी सरकार के विकास कार्यों से खुश है। जनता योगी जी की सरकार को फिर से पहले से अधिक सीटों के साथ सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। कार्यकर्ताओं के प्रयास,परिश्रम और जनता के सहयोग व साथ से ही जिले में ग्राम प्रधान,ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत चुनाव में भाजपा सर्वाधिक सीटें जीती थी। त्रिस्तरीय पंचायच चुनाव में बदायूं में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। 2022 के चुनाव में जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगे।

संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता विधायक राजीव कुमार सिंह विधायक धर्मेंद्र शाक्य विधायक कुशाग्र सागर अदर जिला पंचायत वर्षा यादव पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक पूर्व विधायक रामसेवक पटेल पूर्व विधायक दयासिंघु शंखधार पूर्व विधायक राजेश यादव पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय आरएस पाल पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम यादव चेयरमैन दीपमाला गोयल चेयरमैन आकाश वर्मा चेयरमैन सैनरा वैश्य अरविंद शर्मा मनोज मसीह एमपी सिंह राजपूत शैलेन्द्र मोहन शर्मा राणा प्रताप सिंह राजेश्वर पटेल ब्लॉक प्रमुख यादवेंद्र शाक्य ओमकृष्ण अतेंद्र विक्रम सिंह वीरेन्द्र राजपूत अमित पाठक नेकपाल पटेल मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य अमित सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights