पत्‍नी-बेटी के कोरोना सं‍क्रमित होने पर, चुनावी माहौल के बीच अखिलेश यादव ने लिया ये बड़ा फैसला

dimple-yadav-corona-positive-1640168026
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव और बेटी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बड़ा फैसला लिया है और बताया है कि वह तीन दिनों तक किसी भी सार्वजनिक रैली या कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे. बता दें कि अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने तैयारियां शुरू कर दी है और लगातार प्रचार कर रहे हैं.अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘परिवार के लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से हम तीन दिनों के लिए एहतियात बरतते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे. आज की इगलास की ‘सपा-रालोद’ की संयुक्त रैली की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएं और सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ऊर्जा से सक्रिय रहने की अपील.’

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अखिलेश यादव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में कोरोना वायरस की अपनी रिपोर्ट भी शेयर की है और बताया है कि उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है. बता दें कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन कर उनके परिवार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. सीएम योगी ने डिंपल यादव और उनकी बेटी के जल्द ठीक होने की कामना की.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights