बिल्सी। बीती मंगलवार की शाम तहसील सभागार में विगत वर्षों की भांति इस बार भी संग्रह अमीन संघ का 62वां स्थापना दिवस यहां अमीनों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी केके काटते स्थापना के संबंध में अपने विचार रखे। बाद में सभी अमीनों को केक को एक-दूसरे को खिलाकर मुंह मीठा किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष पूरनपाल सिंह, मंत्री जाहिद मियां, नीरज सागर, आर्येन्द्र कुमार, अशोक कुमार, श्रीपाल सिंह, अजब सिंह, गिरजा शंकर तिवारी, विनोद कुमार शर्मा, प्रेमपाल सिंह, ब्रजनंदन, केशव देव, रामसिंह, शमशेर समेत समस्त संग्रह अनुसेवक भी मौजूद रहे।