मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

आंवला में ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शैलेश पाठक का हुआ भव्य स्वागत

December 21, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ब्राह्मण अगर सत्ता दिला सकता है तो पलट भी सकता है-डॉ शैलेश पाठक
आंवला। आज आंवला में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा विशाल ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें दूरदराज से अतिथि गण एवं हजारों की संख्या में विप्र जनों ने भाग लियाl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कि सम्मेलन का उद्देश्य हम सभी की एकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शैलेश पाठक ने विशाल ब्राह्मण एकता के लिए आयोजन समिति को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए कहा की सत्ता की चाबी इस बार ब्राह्मण के हाथ में है हमें यह तय करना है कि हमारी भागीदारी कहां है हमारे समाज का सम्मान कहां है आने वाले समय में बहुत सोच समझकर निर्णय लेना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा बदायूं से ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के बैनर तले सभी संगठनों को एकजुट करने की जो प्रक्रिया चलाई है वह पूरे उत्तर प्रदेश में जारी है शीघ्र प्रदेश के सभी संगठन एक बैनर तले इकट्ठे होंगे।उन्होंने कहा ब्राह्मण आज एक है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं आंवला क्षेत्र की विशेष आकर्षण का केंद्र पूनम पंडित ने युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान करते हुए कहा की महिला प्रतिभाओं को समाज में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा किस संघर्ष ही कामयाबी की पहली सीढ़ी है उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग किसानों का मजाक बनाते थे उन्हें खुद किसानों के आगे घुटने टेकने पड़े यह हमारे संघर्ष का ही परिणाम था। इस दौरान कार्यक्रम को आर के शर्मा विधायक बिल्सी,युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा, अमृतदास खाकी महाराज,गौतम शर्माअनुज शर्मा,गोविंद द्विवेदी,शिवकांत शर्मा,हरिओम मिश्र सहित कई मुख्य लोगों ने संबोधित किया।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक अमित शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्रांतिकारी शिवोम शंखधार,गगन पाठक,गौरव पाठक,दिनेश शर्मा,शिव भारद्वाज,मनोज तिवारी,रितेश उपाध्याय सहित हजारों ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights