मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों को समय से किया जाए निस्तारित: एडीएम

December 21, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उदित नारायण सेंगर के साथ आईजीआरएस की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आईजीआरएस की समीक्षा कर शिकायतों को समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही शिकायत निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का निराकरण सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में एक है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही होना किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारी समयानुसार निस्तारण करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सम्बन्धित अनिस्तारित जनसुनायी आईजीआरएस के सन्दर्भो का तत्काल निस्तारण कर आख्या जनसुनवायी पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें तथा भविष्य में भी जनसुनवायी प्रणाली पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई निर्धारित तिथि तक कर आख्या अपलोड कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का समय से व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। जनसुनवायी प्रणाली पर प्राप्त सन्दर्भों के निस्तारण में यदि किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में आती है तो उसे गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस भी शिकायत का निस्तारण किया जाये उसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। इस अवसर पर शिकायतकर्ता भी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights