बिल्सी।मंगलवार को 114 विधान सभा से भाजपा से टिकट मांग रहीं सलोनी शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन के अवसर पर सिरासौल मार्ग पर स्थित एक स्कूल के पास से अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर सम्मेलन में भाग लिया।सलोनी शर्मा को पिछड़ा वर्ग से भरपूर समर्थन मिल रहा है।सलोनी शर्मा के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ो के साथ सम्मेलन में शामिल हुए।भारतीय जनता पार्टी के पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला सम्मेलन में सलोनी शर्मा के साथ हजारों लोग शामिल हुए।सलोनी शर्मा भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का लगातार कार्य कर रही है वह गांव-गांव निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर व भाजपा सदस्यता का शिविर भी लगा रही हैं।