मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

जागरूकता पदयात्रा से लोगों को किया जागरूक

December 20, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।बलिदानी वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में 14 नवंबर से 28 दिसम्बर तक हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी बदायूं द्वारा चलाई जा रही जागरूकता यात्रा के तहत सोमवार को हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी, गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी पंजाबी मोहल्ला एवं गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी जोगीपुरा के तत्वाधान में जागरूकता “पदयात्रा” निकाली गई। पदयात्रा सुबह 10 बजे गुरूद्वारा पंजाबी मोहल्ला से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार से होती हुई दोपहर 12:30 बजे गुरूद्वारा जोगीपुरा पर सम्पन्न हुई। पदयात्रा के दौरान चार साहिबजादों का ऐतिहासिक विवरण प्रिंट किए हुए पत्रक सभी दुकानदारों एवं राहगीरों को बांटे गये ,साथ ही प्रतिष्ठानों पर स्टीकर भी लगाए गए। 5 वर्षों से लगातार चार साहिबजादे के बलिदान दिवस को बलिदानी वीर बाल दिवस के रूप में संगठन मनाता आ रहा है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बाल दिवस चार साहिबजादे के बलिदान दिवस के दिन मनाया जाए एवं गौरवशाली इतिहास को सभी पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए इसी संकल्प को लेते हुए संगठन प्रयासरत रहेगा।पदयात्रा में जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना,जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर ,अमृतांशु उपाध्याय जिला मंत्री अमित कश्यप , जिला मंत्री आकाश गुप्ता नगर अध्यक्ष लवलेश साहू , नगर महामंत्री पंकज साहू, शिवओम मथुरिया ,हिजामं नगर अध्यक्ष अमित सक्सेना , दिनेश सक्सेना, राज माथुर , शिवम साहू, करन साहू आदि कार्यकर्ताओं के साथ – साथ गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी पंजाबी मोहल्ला के सचिव सरदार गुरदीप सिंह एवं डॉ. त्रिलोचन सिंह, सरदार हरभजन सिंह , सरदार रूपेन्द्र सिंह लांबा, सरदार भगत सिंह, सरदार परविंदर सिंह आदि सदस्य सम्मिलित हुए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights