सपा महासचिव गद्दी ने बदायूं विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा किया

801cc4ce-9eb3-497c-9298-96da70a68ba6
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सपा महासचिव यासीन गददी ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बदायूं विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। वह इस दौरान कार्यकर्ताओं व समर्थकों के दुख-दर्द में शामिल हुए और 20 दिसंबर को होने वाले कवि सम्मेलन व मुशायरे के लिए भी लोगों को आमंत्रित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


सपा महासचिव यासीन गद्दी के साथ सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव और सपा युवा नेता स्वाले चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक रहे। श्री गद्दी बदायूं विधानसभा क्षेत्र के गांव अर्सिस बर्खिन पहुंचे। वहां उन्होंने मान सिंह के घर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने गांव विजय नगला, मई रजो समेत आधा दर्जन गांवों का भ्रमण करके जनसंपर्क किया।
सपा महासचिव यासीन गद्दी शहर के मौहल्ला चौधरी सराय में बिलाल खान के घर गए। वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। सपा महासचिव ने ग्रामीण अंचल और शहर में भ्रमण करके सपा की ओर से होने वाले 20 दिसंबर के कवि सम्मेलन व मुशायरे के लिए जनता को आमंत्रित किया।
इस मौके पर सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव, स्वाले चौधरी, फराज खान, तारिक, जुवैर, शहनवाज, हारिस अली, नाजिम खान, डा. पुत्तन खान, तनवीर, जुवैर, सुफयान अंसारी, साजिद सैफी, राशिद, नाजिम, आजम खान आदि थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights