मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

बीडीवी में छात्रों को समझाया समय का महत्व

December 18, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कागज-गत्ता की मदद से मनाई घंड़ी 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इण्टर कालेज में आज शनिवार को प्राइमरी विभाग के कक्षा एनसी एवं केजी के बच्चों ने रंगीन कागज की मदद से बैलून व पेड़ की आकृति बनाकर बहुत ही सुन्दर ढंग से सजाया। वहीं कक्षा चार के बच्चों ने समय का महत्व समझते हुए रंगीन कागज एवं गत्ता की मदद से दीवार घड़ी बनाई। जिससे वह हमेशा समय का ध्यान रखें तथा अपने दैनिक क्रियाकलापो को समयानुसार पूर्ण कर सके। विद्यालय के उपप्रबंधक डीके गुप्ता ने बच्चों को समय का महत्त्व समझाते हुए कहा कि समय पृथ्वी पर सबसे कीमती है। इसकी तुलना किसी से भी नहीं की जा सकती है। यदि एक बार समय चला जाए, तो कभी वापस नहीं आता है। प्रधानाचार्य पीके शर्मा जी ने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए की वे अपना हर कार्य निर्धारित समय पर या उसके पूर्व ही समाप्त कर लें। जिससे बचे हुए समय में दूसरे कामों को करने की रूपरेखा बनायी जा सके। खाली समय का भी ऐसा उपयोग करना चाहिए कि वह भी उपयोगी सिद्ध हो सके। इस खाली समय में विद्यार्थी अपने शिक्षकों या अपने से बड़ों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। प्राइमरी इंचार्ज अमित माहेश्वरी ने बच्चों को समय का महत्व बताते हुए कहा कि समय की बर्बादी हमें और हमारे भविष्य को बर्बाद करती है। इसलिए हमे कभी भी समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  निकिता असावा, प्रिंसी गुप्ता, शिवानी माहेश्वरी, अनीता पाल, छाया शर्मा, नीलम माहेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights