कोरोना का वैक्सीनेशन शुरु, स्कूल भेजने को रहें तैयार… एक फरवरी से सभी स्कूल खोलने की तैयारी

teacher
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

देहरादून।  उत्तराखंड सरकार ने स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है सोमवार को शिक्षा विभाग की बैठक में शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की मांगों पर तो महत्वपूर्ण फ़ैसला लिया ही स्कूल खोलने को लेकर अब तक चल रही झिझक को भी दरकिनार कर दिया. कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल इसी हफ़्ते से तो छठी कक्षा तक के स्कूल अगले महीने से खुल सकते हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कैलेंडर होगा जारी

शिक्षा विभाग में लंबे समय से नियुक्ति का इंतज़ार कर रहे टीचर्स के लिए सोमवार का दिन ख़ुशखबरी लेकर आया. शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने प्राइमरी टीचर्स की नियुक्ति के लिए कैलेंडर जारी करने के निर्देश दे दिए हैं. इसके साथ ही एनआईओएस के ज़रिये भर्ती प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी गई है.

देहरादून स्थित सचिवालय में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने 2 घंटे की मीटिंग में शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. एक नज़र बैठक में लिए गए फैसलों पर…

  • कक्षा 9वीं और 11वीं के बच्चों के लिए इसी हफ्ते से स्कूल खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है.
  • कक्षा छठी तक के बच्चों के लिए एक फरवरी तक स्कूल खोलने के लिए व्यवस्था करने को कहा गया है.
  • नए शिक्षा सत्र में सभी स्कूलों में प्रिंसिपल की तैनाती की जाएगी या प्रभारी प्रिंसिपल नियुक्त होंगे.
  • प्राइमरी और एलटी भर्ती प्रकिया जल्द शुरू होगी.
  • पीटी टीचर्स के लिए लेक्चरर पद पर वैकेंसी भी निकालने के निर्देश दिए गए हैं.
  • स्कूली शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने साफ़ शब्दों में कहा कि पिछले साल जो नुकसान कोविड की वजह से एजुकेशन सिस्टम को हुआ है, इस सेशन में उसकी पूरी तरह से भरपाई करने के लिए शिक्षा विभाग जुट गया है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के सेल्फ़ी विद स्कूल अभियान पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि जब स्कूल बंद हैं तब स्कूल में जाकर स्टंटबाजी की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है, राजनीति करनी है तो मुद्दों पर बात करें.
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights