मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

November 20, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश कुमार ने की है। इस दुखद खबर से मुख्यमंत्री के परिवार, गांव और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सावित्री देवी पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थीं। इससे पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जून 2024 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां का हालचाल जानने ऋषिकेश स्थित एम्स पहुंचे थे। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और मां के साथ समय बिताया था।

मां से मिलने पांच साल बाद पहुंचे थे योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में हुआ था। उनका मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। वर्ष 1994 में उन्होंने सांसारिक जीवन त्यागकर संन्यास ग्रहण कर लिया था। इसके बाद वह गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ से जुड़ गए। हालांकि, व्यस्त राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन के बावजूद उनका अपनी मां के प्रति विशेष लगाव रहा।

मई 2022 में मुख्यमंत्री करीब पांच साल बाद अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मां सावित्री देवी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। मां से मुलाकात का भावुक वीडियो भी खूब चर्चा में रहा था।

कोरोना काल में पिता के अंतिम संस्कार में नहीं हो सके थे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का 20 अप्रैल 2020 को निधन हुआ था। उस समय कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जिम्मेदारियों को देखते हुए पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया था।

शुक्रवार को मां के निधन की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री के पैतृक गांव में शोक का माहौल है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में अंतिम संस्कार हरिद्वार में किए जाने की संभावना जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि और अंतिम कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights