धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का लगाया आरोप : ओमकार

IMG-20211215-WA0048
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसवानः समाजवादी पार्टी विधायक एवं पूर्व ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने बुधवार सुबह अपने साथी विधायकों के साथ विधानसभा लखनऊ में गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार पर अपने क्षेत्र के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। 
           सपा विधायक ने धरने के दौरान क्षेत्रीय मुद्दे उठाते हुए कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र सहसवान में भाजपा की सरकार ने गेहूँ की फसल की बुवाई के समय पर बिजली पूरी तरह से काट दी है। जिससे किसान अपनी फसल की सिंचाई करने से पूरी तरह से वंचित हो गया है। फसल की सिंचाई नहीं होने के कारण किसानों में भारी नाराजगी है। बिजली कटौती को लेकर क्षेत्र के किसानों ने कई बार इकट्ठे होकर धरना प्रदर्शन भी किया लेकिन उसके बावजूद भी किसानों को अपने फसलों की सिंचाई हेतु बिजली नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के किसानों के साथ भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं होने के कारण किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। 
क्षेत्रीय विधायक एवम पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ अपराध चरम सीमा पर है। महंगाई आसमान छू रही है। किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग भाजपा सरकार में परेशान है। जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फैंकेगी और अखिलेश यादव को पूर्ण बहुमत से प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights