मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

उझानी में एक ही रात में तीन दुकानों में लाखों की चोरी,चोर सीसीटीवी में कैद

December 13, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर चोरों ने तीन दुकानों से लाखों रूपये की चोरी कर पुलिस को चुनौती दे डाली।सुबह में जब दुकान मालिक अपनी दुकानों पर पहुंचे तो दुकानों में सामान बिखरा देख दुकान स्वामियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर उझानी प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच की।दुकान स्वामियों ने दुकानों में हुई चोरी की पुलिस को तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

थाना क्षेत्र के बरेली मथुरा हाइवे पर बरी बाईपास के समीप बदायूं के रहने वाले मौहम्मद अनवार पुत्र अली मौहम्मद अली की बैट्रा,इंर्वटर बेचने की दुकान है।दुकान पर वह इंर्वटर,बैट्रा,ई-रिक्शा की बैट्री बेचने का काम करता है।मौहम्मद अनवार ने बताया बीती सांय 6 बजे वह दुकान बन्द कर अपने घर चला गया।
सुबह जब उसने दुकान खोली तो दुकान में सामान बिखरा व दुकान के पीछे का गेट टूटा देख उसे चोरी का एहसास हुआ।मौहम्मद अनवार ने बताया कि चोर उसकी दुकान में रखे 25 बड़े बैट्रे,ई-रिक्शा की नौ बैट्री व पन्द्रह इंवर्टर चोर चुरा ले गये,साथ ही दुकान के बाहर लगे कैमरे भी चोर तोड़ गये।दुकान स्वामी ने बताया कि चोर उसकी दुकान से तीन से साढ़े तीन लाख रूपये का सामान चुरा ले गये।

वहीं इंवर्टर की दुकान के सामने बरेली-मथुरा हाइवे पर मधुर प्रताप पुत्र रामबाबू निवासी मौहल्ला अहिर टोला की हार्डवेयर की दुकान है।बीती रात चोर दुकान के पीछे लगे शटर को तोड़कर दुकान में दाखिल हो गये और दुकान के गल्ले का लॉक तोड़कर दुकान में रखी चालीस हजार की नकदी चुरा ली।हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने के बाद चोर छत से पडोस में स्थित धर्मकांटा की दुकान के जीने को तोड़कर दुकान में घुस गये और दुकान के गल्ले का लॉक तोड़कर उसमें रखी दस हजार की नकदी चोर चुराकर फरार हो गया।एक ही रात में तीन दुकानों में हुई चोरी से लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है।दुकान मालिको ने दुकान में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर उझानी प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और बारीकी से मुआयना किया।
बताया जाता है चोर चोरी करते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों को पकड़ने में जुट गई है।

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे पर चोरों ने तीन दुकानों से लाखों रूपये की चोरी कर पुलिस को चुनौती दे डाली।सुबह में जब दुकान मालिक अपनी दुकानों पर पहुंचे तो दुकानों में सामान बिखरा देख दुकान स्वामियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर उझानी प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे और बारीकी से जांच की।दुकान स्वामियों ने दुकानों में हुई चोरी की पुलिस को तहरीर दी है।

सोमवार को थाना क्षेत्र के बरेली मथुरा हाइवे पर बरी बाईपास के समीप बदायूं के रहने वाले मौहम्मद अनवार पुत्र अली मौहम्मद अली की बैट्रा,इंर्वटर बेचने की दुकान है।दुकान पर वह इंर्वटर,बैट्रा,ई-रिक्शा की बैट्री बेचने का काम करता है।मौहम्मद अनवार ने बताया बीती सांय 6 बजे वह दुकान बन्द कर अपने घर चला गया।
मंगलवार की सुबह जब उसने दुकान खोली तो दुकान में सामान बिखरा व दुकान के पीछे का गेट टूटा देख उसे चोरी का एहसास हुआ।मौहम्मद अनवार ने बताया कि चोर उसकी दुकान में रखे 25 बड़े बैट्रे,ई-रिक्शा की नौ बैट्री व पन्द्रह इंवर्टर चोर चुरा ले गये,साथ ही दुकान के बाहर लगे कैमरे भी चोर तोड़ गये।दुकान स्वामी ने बताया कि चोर उसकी दुकान से तीन से साढ़े तीन लाख रूपये का सामान चुरा ले गये।

वहीं इंवर्टर की दुकान के सामने बरेली-मथुरा हाइवे पर मधुर प्रताप पुत्र रामबाबू निवासी मौहल्ला अहिर टोला की हार्डवेयर की दुकान है।बीती रात चोर दुकान के पीछे लगे शटर को तोड़कर दुकान में दाखिल हो गये और दुकान के गल्ले का लॉक तोड़कर दुकान में रखी चालीस हजार की नकदी चुरा ली।हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने के बाद चोर छत से पडोस में स्थित धर्मकांटा की दुकान के जीने को तोड़कर दुकान में घुस गये और दुकान के गल्ले का लॉक तोड़कर उसमें रखी दस हजार की नकदी चोर चुराकर फरार हो गया।एक ही रात में तीन दुकानों में हुई चोरी से लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है।दुकान मालिको ने दुकान में हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर उझानी प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और बारीकी से मुआयना किया।
बताया जाता है चोर चोरी करते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों को पकड़ने में जुट गई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights