मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 29.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

हाइवे पर आवरा घूमते घूमंतू जानवरों से हो सकता है बड़ा हादसा

December 12, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के हाइवे पर घुमंतू जानवरों का झुंड जगह-जगह देखने को मिलते हैं।घुमंतू जानवर हाइवे पर सड़क जाम कर बैठ जाते हैं जिससे हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को खासा परेशानी होती है।घुमंतू जानवर एकत्रित होकर आपस में लड़ना भी शुरु कर देते हैं।अब तक कई वाहन सवार इन घुमंतू जानवरों से टकराकर गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं,लेकिन घुमंतू जानवरों की तरफ शायद किसी का ध्यान नहीं है।आज हालात यह है कि आप चाहे बरेली-मथुरा मार्ग पर चले जाये चाहे बदायूं-दिल्ली राजमार्ग पर हर जगह आपको घुमन्तू जानवरों का झुंड हाइवे पर देखने को मिल जायेगा जिससे वाहन सवारों को बचकर निकलना पड़ता है अगर वाहन चालक ने जरा सी लापरवाही बरती तो वह इनसे टकराकर घायल हो सकता है।जगह-जगह गऊशालाएं मौजूद हैं फिर भी घुमंतू जानवर घूम रहे हैं।आखिर इस ओर जिम्मेवार लोगो का ध्यान क्यूं नहीं है जबकि सरकार गऊशालाओं पर काफी रूपया खर्च कर रही है।इन घूमन्तू जानवरो से सबसे ज़्यादा हादसे शाम व रात को होते हैं क्यूंकि रात में वाहन के सामने अचानक घुमंतू जानवर आ जाने से वाहन चालक वाहन को कंट्रोल नहीं कर पाता है और घुमंतू जानवरों से टकराकर घायल हो जाता है।बदायूं-मथुरा मार्ग पर ग्राम छतुईया से लेकर बुटला वोर्ड व कछला व बदायूं के ग्राम जजपुरा के समीप घुमंतू जानवरों का हाइवे पर जमावड़ा लगा रहता है।जिससे आये दिन लोग हादसे का शिकार होते रहते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights