मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दूल्हा-दुल्हन वरमाला पहनाने ही वाले थे प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा

December 2, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। एक गांव में एक शादी समारोह के दौरान सैकड़ों लोगों के सामने वरमाला के स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। लोग सन्‍न रह गए। घरातियों-बरातियों का गुस्‍सा भड़के लगा कि तभी किसी ने डॉयल-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मौके पर पहुंची पुलिस के सामने देर रात तक पंचायत चली। आखिरकार भोर में तीन बजे जाकर ग्राम प्रधान और गांव के बड़े-बुजुर्गों के हस्‍तक्षेप से मामला सुलझा। इसके बाद दूल्हा, दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले गया। मामला गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव में एक लड़का और लड़की काफी समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। कुछ महीने पहले लड़का बाहर कमाने चला गया। इसी दौरान लड़की के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। लड़के ने जब लड़की की शादी की बात सुनी तो वह दो दिन पहले गांव आ गया। एक दिसम्बर को लड़की की शादी के वरमाला स्टेज पर अभी दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने ही वाले थे कि प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। 

सिंदूर भरने के साथ ही दोनों एक दूसरे के गले लग गए। यह देख वहां मौजूद लोग अवाक रह गए। बताया जा रहा है कि इसी बीच लड़की के परि‍वार के किसी सदस्‍य ने डॉयल 112 पर सूचना दे दी। इधर, दूल्हा और दुल्हन के परिवारीजनों के बीच माहौल गर्म होने लगा। स्‍टेज पर प्रेमी और प्रेमिका भी एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे लेकिन पुलिस को देखते ही प्रेमी बैकफुट पर आ गया। वह अपने घर चला गया। प्रेमी के घर चले जाने के बाद दुल्‍हन और दूल्‍हा पक्ष के लोग एक बार फिर पुलिस के कहने पर पंचायत में बैठे। सुलझ-समझौते के बाद भोर में तीन बजे दुल्‍हन की विदाई हो पाई। 

https://youtu.be/As3d5YR1go4

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights