मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राजनीति विज्ञान परिषद के सभी पदों पर हुआ निर्वाचन, कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

December 2, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।राजकीय महाविद्यालय,बदायूँ में राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा सत्र 2021 -2022 के लिए राजनीति विज्ञान परिषद का चुनाव के द्वारा गठन किया गया। अध्यक्ष के एक पद उपाध्यक्ष के दो पद महामंत्री के एक पद संयुक्त मंत्री के दो पद एवं कोषाध्यक्ष के एक पद पर मतदान हुआ। वहीं कार्यकारिणी के सभी पाँच सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। विभागाध्यक्ष डॉ डाली की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव एवं सहायक चुनाव अधिकारी डॉ सरिता यादव की उपस्थिति में डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने मतदान संपन्न कराया। मतगणना के दायित्व का निर्वहन डॉ राजधारी यादव एवं डॉ दिलीप कुमार वर्मा ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


अध्यक्ष के पद पर सर्वाधिक 73 मत प्राप्त कर समीक्षा यादव ने जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर अजय सागर रहे जिन्हें 15 मत प्राप्त हुए। अजय कुमार कश्यप को 7 मत पायल को दो मत और अतुल कुमार एवं करिश्मा गुप्ता को मात्र एक एक मत प्राप्त हुए।उपाध्यक्ष के 2 पदों पर हुए मतदान में 63 वोट पाकर अर्जुन सिंह यादव एवं 39 मत प्राप्त कर कुमारी पायल विजई हुई।महामंत्री के 1 पद पर हुए निर्वाचन में सर्वाधिक 76 मत पाकर गीतांजलि सिंह निर्वाचित हुईं। इस पद पर गोविंद शर्मा को 17 मत करिश्मा गुप्ता को 7 एवं अजय सागर को 8 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव के दो पदों पर हुए मतदान में अचल यादव ने 39 मत एवं कुमारी वर्षा ने 32 मत प्राप्त कर इस पद पर कब्जा जमाया। इस पद पर अर्जुन दुबे को 23 , प्रशांत को 24,अभिषेक सिंह को 4 एवं अपसार गाजी को मात्र 1 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष के 1 पद पर सचिन कुमार यादव ने 54 मत प्राप्त कर विजय हासिल किया। दूसरे स्थान पर सोनम ने 28 मत प्राप्त किया। शैलेश शर्मा को कुल 10 मत प्राप्त हुए।
कार्यकारिणी के पांच सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ इसमें शैलेश शर्मा,अपसार गाजी, दीक्षा सक्सेना, कुमारी सोनम एवं प्रशांत भाटिया निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।
विभागाध्यक्ष डॉ डाली,डॉ राकेश कुमार जायसवाल, राजधारी यादव एवं दिलीप कुमार वर्मा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं प्रदान किया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान से जुड़े सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

https://youtu.be/As3d5YR1go4

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights