डिसीप्लिन और डेडीकेशन करियर के लिए ज़रूरी: डीएम

IMG_1793
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। डीएम ने जीवन में सफलता के लिए गुरुमंत्र सिखाते हुए काॅलेज की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं, विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों से कहा कि अपनी बात को निडर, निसंकोच होकर रखना चाहिए। आत्म निर्भता होना बेहद जरूरी है, इसलिए करियर के लिए ज़रूरी है जो कुछ भी करें वह डिसीप्लिन और डेडीकेशन के साथ करें। लगाव के साथ करियन का चिन्हांकन करें, अच्छे कार्याें के लिए जिद भी करें। डीएम ने निर्देश दिए कि सप्ताह में एक दिन छात्राओं को करियर काउंस्लिंग कराई जाए।
गुरुवार को जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज 3.0 के अन्तर्गत ’’हक की बात जिलाधिकारी के साथ’’ कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसके अन्तर्गत जनपद की काॅलेज की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं, विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों ने डीएम से कार्याें में आने वाली अड़चनों व समस्याओं के निपटने के गुरुमंत्र सीखे। इसके अलावा डीएम ने छात्राओं से विभिन्न प्रकार के प्रश्न-उत्तर भी किए।
कार्यक्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं से जुड़ी सामाजिक समस्याओं व लैंगिक उत्पीड़न के बारे में बताया गया। डीएम द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को अपने क्षेत्रों में कामयाबी हेतु पढ़ाई-लिखाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं स्कूलों में सेल्फ डिफेन्स के लिए बालिकाओं को प्रशिक्षण दिलाये जाने हेतु प्रधानाध्यापिकाओं को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित टोल फ्री नम्बर 112, 181, 1090 एवं 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
महिला थानाध्यक्ष रेनू सिंह ने अवगत कराया कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने तथा आवेदकों की सुविधा की दृष्टि से जिला स्तर पर महिला उत्पीडन के मामलों हेतु महिला थाना की व्यवस्था की गयी है, जिससे जिलेभर की महिलाओं को न्याय मिल सके।
वन स्टाॅप सेन्टर की मैनेजर नीतू सिंह ने बताया कि एम0एच0सी0ए0112 एप्लीकेसन एवं वन स्टाफ सेन्टर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, राजकुमार कनिष्ठ सहायक, महिला कल्याण अधिकारी ऋचा गुप्ता, जिला समन्वयक छवि वैश्य एवं रूचि पटेल तथा वन स्टाफ सेन्टर से समस्त कर्मचारी, दीपक कुमार, प्रधानाचार्य डा0 वन्दना शर्मा, प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती, सहित गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights